फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers stop trains for two hours at 50 places in 22 districts of Punjab today all update

रेल रोको आंदोलन: अमृतसर में ट्रैक पर बैठे किसान, तीन घंटे के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, ये हैं मांगें

Thu, 03 Oct 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

रेल रोको आंदोलन दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक रहेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मोदी सरकार से अडियल रवैया छोड़कर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, किसानों व मजदूरों के कर्जे माफ करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Farmers stop trains for two hours at 50 places in 22 districts of Punjab today all update
पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

लखीमपुर खीरी कांड में इंसाफ और किसानों की मांगों को लेकर आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की ओर से पंजाब के 22 जिलों में 50 से अधिक जगहों पर तीन घंटे के लिए रेलें रोकी जा रही हैं।
विज्ञापन


मांगों को लेकर वीरवार को एक बार फिर से किसानों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। क्योंकि रेल ट्रैक पर धरने की वजह से कई गाड़ियां देरी से रवाना हुईं। ऐसे में स्टेशन पर बैठे लोग परेशानी होते रहे और साथ ही प्रशासन व किसानों को कोसते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


किसानों के धरने के कारण दोपहर 1.05 बजे चलने वाली फ्लाइंग (14674) करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना की गई। इसी तरह अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19612) सवा दो घंटे की देरी से गई। वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे की देरी से चली। रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने के कारण सिर्फ तीन ट्रेनें ही प्रभावित हुईं। हालांकि कुछ अन्य गाड़ियों को जालंधर-लुधियाना से ही वापिस भेज दिया गया। गाडियां के लेट होने के कारण स्टेशन पर इंतजार में बैठे यात्री बार-बार पूछताछ खिड़की पर जाकर ट्रेनों का स्टेटस पूछते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि मांगों को लेकर किसान संगठन वीरवार को पंजाब के अलग-अलग शहरों में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे। यह धरना तीन घंटे के लिए लगाया गया था। दोपहर 12.30 बजे से करीब साढ़े तीन घंटे तक यह धरना चलता रहा। किसानों का धरना दोपहर साढ़े तीन बजे खत्म हुआ तो आरपीएफ की तरफ से ट्रैक चेक किया गया और उसका मीमो रेलवे अधिकारियों को जारी किए जाने के बाद ट्रेने रवाना की गई। 

जालंधर रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम के चलते नई दिल्ली से अमृतसर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पहले ही फगवाड़ा तक आ रही है और यहीं से ही वापिस रवाना हो रही है। इसके अलावा दोपहर 3.05 बजे जाने वाली शान-ए-पंजाब, 2.05 बजे जाने वाली नंगलडैम एक्सप्रेस पहले से ही 9 अक्तूबर तक रद्द की जा चुकी है।

 

यहां रोकेंगे ट्रेनें

पंधेर ने बताया कि जिला गुरदासपुर में बटाला, जिला तरनतारन में तरनतारन शहर और पट्टी, जिला होशियारपुर में टांडा और होशियारपुर खास, जिला लुधियाना में किला रायपुर और साहनेवाल, जिला जालंधर में फिल्लौर और लोहिया। फिरोजपुर जिले में तलवंडी भाई, मल्लवालां, माखू, गुरु हर सहाय, मोगा जिले में मोगा स्टेशन, पटियाला में पटियाला स्टेशन, जिला मुक्तसर में मलोट, जिला कपूरथला में हमीरा और सुल्तानपुर, जिला संगरूर में सुनाम, जिला मालेरकोटला में अहमदगढ़ मंडी, फरीदकोट में फरीदकोट सिटी, बठिंडा जिले में रामपुरा फूल और जिला पठानकोट में परमानंद के अलावा हरियाणा में तीन स्थानों पर राजस्थान में दो स्थानों में, तमिलनाडु में दो स्थानों में और मध्य प्रदेश में दो स्थानों के अलावा यूपी में तीन स्थानों पर रेलों का चक्का जाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed