फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer's son Sarbjot won silver medal, celebration in the family

Chandigarh News: किसान के बेटे सर्बजोत ने चांदी पर लगाया निशाना, परिवार में जश्न का माहौल

Sun, 01 Oct 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son Sarbjot won silver medal, celebration in the family
चंडीगढ़। एशियाई खेलों में सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज के छात्र व निशानेबाज सर्बजोत सिंह के पदक जीतने का सिलसिला जारी है। शनिवार को चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में सर्बजोत सिंह ने दिव्या के साथ मिलकर रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक के लिए चीन की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन 16-14 से हार गई। ऐसे में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सर्बजोत सिंह मूलरूप से हरियाणा के अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के धीन गांव के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता किसान हैं। लगातार दो पदक जीतने पर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। गांव के लोग और रिश्तेदार सर्बजोत के परिजनों को बधाई दे रहें हैं। पूरा परिवार उत्साहित है। वहीं सर्बजोत के कॉलेज के छात्रों में एशियाई खेलों को लेकर जोश भरा हुआ है। छात्रों का कहना है कि उनका साथी पदक पर निशाना साधकर चीन में देश के साथ चंडीगढ़ का नाम भी रोशन कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सर्बजोत सिंह ने वीरवार को 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में सर्बजोत के अब तक दो मेडल हासिल किए हैं। दोनों मेडल टीम इवेंट में आए हैं। बता दें कि सर्बजीत युवा और प्रतिभाशाली शूटर हैं। देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए कई मेडल जीत चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर एयर पिस्टल इवेंट के माहिर खिलाड़ियों की गिनती में उनका नाम शामिल हैं। सर्बजीत के अलावा एशियाई खेलों में डीएवी कॉलेज के दो अन्य खिलाड़ी वियजवीर सिद्धू और मनु भाकर भी शानदार प्रदर्शन कर पदक बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed