फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmers son appointed as captain of indian basketball team

किसान का बेटा बना भारतीय टीम का कप्तान

Sat, 24 Oct 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Oct 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
farmers son appointed as captain of indian basketball team

चंडीगढ़ के न्यू पब्लिक स्कूल के अमित भारतीय बास्केटबॉल टीम का नेतृत्व करेंगे। यूथ एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप इंडोनेशिया के जकार्ता में 28 अक्तूबर से 7 नवंबर तक खेली जानी है। अमित इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान चुने गए हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिला के गांव किलोई के रहने वाले अमित का स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप के तहत न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 में एडमिशन हुआ था। यहां पर बास्केटबॉल कोच जुगराज सिंह की देखरेख में उन्होंने खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


जल्द ही कड़ी मेहनत काम आई और अमित ने चंडीगढ़ बास्केटबॉल टीम को विभिन्न एज ग्रुप में लीड करना शुरू कर दिया। इस युवा खिलाड़ी के पिता सुभाष किसान हैं। भारतीय टीम के कप्तान बनाए जाने पर अमित के पिता काफी खुश हैं और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमजोत सिंह का हुआ था चयन
अमित से पहले न्यू पब्लिक स्कूल के ही अमजोत सिंह एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे। चैंपियनशिप 2008-09 में रूस में खेली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed