फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers reached Matka Chowk, roads were blocked... people were troubled

Chandigarh News: मटका चाैक पहुंचे किसान, सड़कें जाम... लोग परेशान

Tue, 03 Sep 2024 07:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached Matka Chowk, roads were blocked... people were troubled
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में पक्का मोर्चा लगाकर बैठे सैकड़ों किसान सोमवार को सड़क पर आ गए। पंजाब विधानसभा घेरने के लिए कूच किया तो सेक्टर-34 से लेकर सेक्टर-9 के मटका चौक तक कई सेक्टरों की सड़कों पर यातायात ठप हो गया। वाहनों लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस भी फंस गईं हालांकि किसानों ने रास्ता देकर उन्हें निकाला। जाम में फंसे लोग परेशान नजर आए। पुलिस ने किसानों को मटका चाैक से आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। पुलिस ने मेला ग्राउंड की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बैरिकेडिंग कर यातायात बंद कर दिया था। इन सड़कों पर किसानों को भी वाहन लेकर नहीं जाने दिया गया। प्रशासन ने किसानों को केवल मटका चौक तक जाने की अनुमति दी और दोपहर एक बजे से मटका चौक की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई।
विज्ञापन

मटका चाैक पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सेक्टर-17 की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग के साथ टिप्पर खड़े कर दिए। किसानों से टकराव की स्थिति में हालात संभालने के लिए वाटर कैनन के साथ आंसू गैस के गोले फेंकने वाली दो-दो गाड़ियों को भी तैनात कर दिया गया। इसके अलावा करीब दो हजार जवान तैनात थे। इनमें यूटी के साथ पंजाब पुलिस के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे एक हजार से अधिक किसान हाथों में दिवंगत लोगों की फोटो, यूनियन के झंडे व बैनर लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए मेला ग्राउंड से पैदल निकले। किसानों के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान, इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर के अधिकारी भी पैदल चल रहे थे। पुलिस ने मटका चौक पर किसानों को रोक दिया। खुद डीजीपी सुरेंद्र यादव, एसएसपी कंवरदीप कौर व एसपी केतन बंसल माैके पर माैजूद रहे और किसान नेताओं से बातचीत कर उनसे मेला ग्राउंड लाैटने का आग्रह किया। रोके जाने पर किसान मटका चाैक पर ही बैठ गए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पंजाब सरकार के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मटका चाैक पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन साैंपक किसान वापस मेला ग्राउंड लाैट गए। किसान नेता सुखदेव सिंह, झंडा सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत अन्य ने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed