{"_id":"64880f6a61691f98c108dc54","slug":"farmers-protesting-in-front-of-powercom-head-office-in-patiala-chased-away-by-police-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: पावरकॉम हेडऑफिस के बाहर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: पावरकॉम हेडऑफिस के बाहर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में
Tue, 13 Jun 2023 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:10 PM IST
सार
किसानों ने गुरुवार शाम को पावरकॉम हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन करते हुए 30 मुलाजिमों को अंदर ही रोक दिया था। इनमें कई महिला कर्मचारी भी थीं। इसके बाद से वहां पर पक्का धरना लगा दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने किसानों को धरने से हटाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में पावरकॉम हेडऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों को आज सुबह छह बजे पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया और सभी गेट खुलवा दिए। इसके अलावा मरणव्रत पर बैठे पांच किसानों संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सुखदेव सिंह भोगराज, कुलविंदर सिंह पंजोला, तरसेम सिंह गिल व सुखजीत सिंह हरदो को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा कई किसानों को हिरासत में ले लिया गया। मिट्टी से भरे टिप्पर भी रास्तों से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया। किसानों ने गुरुवार शाम को पावरकॉम हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन करते हुए 30 मुलाजिमों को अंदर ही रोक दिया था। इसके बाद से वहां पर पक्का धरना लगा दिया गया था। रविवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट भी किसानों को समर्थन देने पहुंची थीं
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत
इन मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे किसान
इनकी प्रमुख मांगों में धान के सीजन के लिए 10 घंटे बिजली रोजाना 20 अक्तूबर तक जारी रखने, खेतों के बीच लगे ट्रांसफार्मरों को पावरकॉम अपने खर्चे पर बाहर निकालना आदि शामिल हैं। वहीं, बिल न भरने वाले किसानों व मजदूरों के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया बंद हो, जनरल केटेगरी के पिछले काफी समय से बंद पड़े कनेक्शन जारी किए जाएं, इच्छुक किसानों को तुरंत कनेक्शन जारी किए जाएं, कंडियाली तार के पार के किसानों के लिए 11 केवी लाइनें अलग से निकाली जाएं। मोटरों के लोड बढ़ा चुके किसानों के ट्रांसफार्मर बड़े किए जाएं और जलने वाले ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदलने की भी मांग की जा रही है।