{"_id":"65cb316faa4370635a0d58b6","slug":"farmers-protest-delhi-chalo-march-chaos-at-shambhu-border-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ शंभू बॉर्डर पर बवाल क्यों: आठ जगहों से हरियाणा में घुस सकते हैं प्रदर्शनकारी... क्या बदल गई है रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ शंभू बॉर्डर पर बवाल क्यों: आठ जगहों से हरियाणा में घुस सकते हैं प्रदर्शनकारी... क्या बदल गई है रणनीति
Tue, 13 Feb 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:10 PM IST
सार
किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करगे, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएसपी की कानूनी गारंटी पर पेच फंसने के कारण पंजाब के किसानों ने मंगलवार सुबह दिल्ली की तरफ कूच किया। वहीं किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने कई दिनों से तैयारियां की थी। इसके बावजूद मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर तनाव हो गया।
पंजाब से हरियाणा में घुसने के लिए आठ रास्ते हैं। अंबाला में शंभू बॉर्डर, कुरुक्षेत्र में पिहोवा, कैथल में गुहला चीका, सिरसा में डबवाली, खैरेकां और कालांवाली, जींद का दातासिंह वाला बॉर्डर। मंगलवार को बवाल सिर्फ शंभू बॉर्डर पर हुआ। बाकी सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसानों ने पुलिस की तैयारी को देख अपनी रणनीति बदल ली है। सूत्रों के अनुसार, किसान ट्रैक्टर छोड़कर बाइक और कारों से गांवों के रास्ते दिल्ली रवाना होने लगे हैं।
अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से हरियाणा के साथ सटे डबवाली बार्डर पर सख्त बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया था।
पुलिस पहरे एवं नाकाबंदी को देखते हुए किसान डबवाली की तरफ गए ही नहीं, वे किन्हीं अन्य रास्तों से दिल्ली की तरफ निकल गए। जिस के चलते हरियाणा पुलिस के कर्मी पूरा दिन दूरबीन लगाकर किसानों को देखते हुए नजर आए।
मंगलवार को भी डबवाली बार्डर एरिया के नजदीकी गांव में इंटरनेट सेवाएं बंद रही जिसके चलते आस पास के गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पंजाब पुलिस कर्मी भी पूरा दिन नजर बनाए रहे।

धारा 144 जारी, सड़कें खोदीं
हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 जारी है। सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। बॉर्डर पर जगह-जगह सीमेंट के ब्लॉक्स, कंटीली तारें, कीलें लगाकर हाईवे खोद दिया गया है। अन्य छोटे रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। हरियाणा में हालात संभालने के लिए केंद्र ने बीएसएफ और सीआरपीएफ की 64 कंपनियां लगाई हैं।
हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने से लेकर गिरफ्तारी तक की तैयारी कर ली है। इसके लिए सिरसा के चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम डबवाली में दो अस्थायी जेलें बनाई हैं। वहीं पंजाब में पटियाला के एसएसपी ने सोमवार को शंभू बॉर्डर का निरीक्षण किया। किसानों को रोकने के लिए सिरसा और फतेहाबाद के रतिया में सड़क खोद दी गई। हिसार के हांसी और कैथल में सड़कों के किनारे पर खाई बना दी गई है।