फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest by stopping paddy trucks on National Highway near Amritsar

अमृतसर में किसानों ने धान से भरे 30 ट्रक रोके, कहा- दूसरे राज्यों से आ रहा है धान, हमारा होगा नुकसान

Fri, 23 Oct 2020 07:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest by stopping paddy trucks on National Highway near Amritsar
किसानों ने धान से भरे ट्रक रोके। - फोटो : ANI

अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने शुक्रवार को धान की बोरियों से भरे 30 ट्रक रोक दिए और ट्रकों के आगे खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि बाहरी राज्यों से यहां धान बेचने को लाया जा रहा है, जिससे पंजाब के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दो दिन पहले भी किसानों ने जंडियाला गुरु टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश से अमृतसर जा रहे 13 ट्रकों को घेरकर रोक लिया था।

विज्ञापन


किसान नेता हरजीत सिंह झीता ने कहा कि किसानों ने धान की फसल लेकर उत्तर प्रदेश से अमृतसर आ रहे ट्रकों को पकड़ा है। पंजाब से बाहर की मंडियों से धान लाकर पंजाब में बेचकर किसानों के साथ हो रही धक्केशाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने कहा कि धान बेचने और मंगवाने वाले दोनों ही इस घोटाले के आरोपी हैं। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टरों की भूमिका इस केस में ज्यादा नहीं पाई गई है। इसी वजह से उन्हें जमानत दे दी गई है लेकिन अन्य दोनों पार्टियां मुख्य आरोपी हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed