फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers of Punjab move towards Madhya Pradesh due to government procurement, fast payment

सरकारी खरीद और तेज भुगतान के कारण पंजाब के किसानों ने किया मध्यप्रदेश का रुख

Wed, 30 Sep 2020 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Punjab move towards Madhya Pradesh due to government procurement, fast payment
प्रतीकात्मक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला।

इस बार मध्यप्रदेश ने गेहूं उत्पादन में यूपी और पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। इसके पीछे पंजाब के किसानों को ही बड़ा कारण माना जा रहा है। तीन साल पहले बड़ी संख्या में पंजाब के किसानों ने मध्य प्रदेश में जमीन खरीदकर गेहूं की खेती शुरू की थी। इस साल पिछले साल की तुलना में इसमें 60 फीसदी बढ़ोतरी हुई। सरकारी खरीद अच्छी, तेज भुगतान और उपजाऊ जमीन के कारण पंजाब का किसान मध्य प्रदेश गया और गेहूं उत्पादन में मध्य प्रदेश को पंजाब के बराबर ला दिया। हालांकि नए कानून से वहां गए किसान भी काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 10 लाख किसान हर साल सरकार को गेहूं बेचते हैं, लेकिन इस साल यह संख्या 60 प्रतिशत बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड एक करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। पंजाब में एक करोड़ 27 लाख 67 हजार 473 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इस साल केंद्र सरकार द्वारा खरीदे गए कुल 386.54 लाख मीट्रिक टन गेहूं में 33 फीसदी हिस्सेदारी अकेले मध्य प्रदेश की रही, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 172.52 हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है जो पंजाब से 4 गुना ज्यादा है। हालांकि पंजाब में एक हेक्टेयर जमीन में 5 टन (50 क्विंटल) गेहूं होता है जबकि मध्य प्रदेश में इतने ही क्षेत्रफल में 3 टन (30 क्विंटल) गेहूं पैदा होता है। दरअसल, मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद काफी अच्छी है। किसानों को भुगतान काफी जल्दी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सी बात से प्रभावित होकर पंजाब व हरियाणा से आए किसानों ने मध्य प्रदेश में जमीनें खरीदी। मध्य प्रदेश की शरबती काली मिट्टी में बिना रासायनिक उर्वरक के गेहूं की अच्छी पैदावार होती है। जबकि पंजाब में उर्वरक का बहुत उपयोग होता है। मध्यप्रदेश का गेहूं इतना बेहतर है कि पंजाब में चक्कियों पर वहां का आटा स्पेशल बिकता है। वहां के नर्मदा इलाके के आटे की खासी डिमांड है, क्योंकि वहां गेहूं बिना उर्वरक के पैदा की जाती है। 


मध्य प्रदेश में जमीन खरीदकर खेती करने वाले शाहकोट के किसान तजिंदर सिंह का कहना है कि वहां पर सरकारी खरीद काफी अच्छी है, लेकिन अब नए कानून बनने से पंजाब के किसानों को अधिक नुकसान होगा। हमारी तरफ से गेहूं की पैदावार कर मध्य प्रदेश को ऊंचाई पर खड़ा कर दिया गया क्योंकि हमारी फसल की खरीद सुरक्षित थी। हमें पता था कि मंडी में आते ही हमारी फसल सरकार खरीद लेगी। मध्य प्रदेश में हमें खासा रिस्पांस मिल रहा था लेकिन नए कानून से असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed