फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers movement: farmers use multani mitti on their faces... drones stopped with kite

किसान आंदोलन: पुलिस से बचने के लिए किसानों के जुगाड़... मुल्तानी मिट्टी, गीली बोरी और 10 रुपये की पतंग

Wed, 14 Feb 2024 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

दिल्ली कूच पर अड़े किसान आंदोलनकारियों ने मंगलवार को करीब 103 बार घग्गर नदी के पुल पर बनी पक्की बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस की ओर से उन्हें रोकने के लिए लगातार आंसू गैस के गोले दागे गए। जिसने आंदोलनकारियों का दम फुला दिया। आंदोलनकारी आंख, नाक व मुंह में जलन के बावजूद पुलिस से टक्कर लेते दिखे। इसके बाद बुधवार को किसान भी तैयार दिखे।

विज्ञापन
Farmers movement: farmers use multani mitti on their faces... drones stopped with kite
किसानों के जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान जुटे हैं। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, पुलिस अनुमति नहीं दे रही। मंगलवार को बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। किसान भागे तो ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने जुगाड़ भिड़ाए। बुधवार को किसानों ने आंसू गैस के प्रभाव को कम करने के लिए चेहरों पर मुल्तानी मिट्टी लगाई। साथ ही कई किसानों ने बॉडी प्रोटेक्टर भी पहन लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चेहरे पर मास्क और आंखों पर एयर टाइट चश्मे लगा लिए। जो ट्रैक्टर सबसे आगे चलाने की योजना थी, उनके सामने लोहे की चादर लगा दी गई है और उन्हें गीली बोरियों से ढक दिया गया है। इसके अलावा मिट्टी उड़ाने की मशीनें भी मंगवाई गई। 



इसके बाद किसानों ने पतंगें उड़ानी शुरू की। पहले लगा कि शायद किसान वसंत पंचमी पर पतंगबाजी कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही उनका असली मकसद सामने आ गया। किसानों ने पंतगें उड़ाकर ड्रोन को उड़ने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed