फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers facing shortage of fertilizers in Haryana

हरियाणा में खाद की किल्लत: पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर नाकेबंदी का आदेश, गोदामों-दुकानों की होगी जांच

Mon, 17 Oct 2022 11:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 11:57 PM IST
सार

रबी सीजन के लिए हरियाण को 2.70 लाख मीट्रिक टन यानि 54 लाख बैग डीएपी एलोकेट हो चुकी है। आगामी तीन चार दिनों में चार रेलवे रैक के माध्यम से 14800 मिट्रिक टन डीएपी व 18200 मिट्रिक टन यूरिया के सात और रैक उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
Farmers facing shortage of fertilizers in Haryana
हरियाणा में खाद का संकट।

विस्तार

रबी सीजन को लेकर डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर नाकेबंदी का आदेश दिया गया है। साथ ही ब्लैक में खाद बेचने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ये अधिकारी लगातार गोदामों और दुकानों को चेक करेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा में गेहूं और सरसों के सीजन से पहले ही डीएपी की किल्लत हो चली है। भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी समेत कई जिलों में किसानों को डीएपी नहीं मिल रहा है। डीएपी की मांग अधिक है और आवक कम हो रही है। इसी कारण कई जिलों में किसान सड़कों पर उतर चुके हैं। सरकार को आशंका है कि कुछ लोग डीएपी खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं और पड़ोसी राज्यों में डीएपी भेजी जा रही है। इसको देखते हुए प्रदेश के साथ लगती राज्यों की सीमाओं पर नाकेबंदी का आदेश दिया गया है। हरियाणा से पंजाब, राजस्थान और यूपी में खाद भेजने की सूचनाएं हैं। कृषि विभाग मुख्यालय भी लगातार जिलों पर नजर रख रहा है। 
विज्ञापन


चार दिनों में 33 हजार मीट्रिक टन डीएपी आएगा
रबी सीजन के लिए हरियाण को 2.70 लाख मीट्रिक टन यानि 54 लाख बैग डीएपी एलोकेट हो चुकी है। आगामी तीन चार दिनों में चार रेलवे रैक के माध्यम से 14800 मिट्रिक टन डीएपी व 18200 मिट्रिक टन यूरिया के सात और रैक उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्टूबर तक एक लाख 5 हजार 495 मिट्रिक टन डीएपी प्रदेश को प्राप्त हो चुकी है। इसी अवधि में 55 हजार 736 मिट्रिक टन डीएपी बिक्री की गई है और अब 49769 मिट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा प्रदेश के किसानों को रबी फसल के लिए 11.5 लाख मिट्रिक टन यूरिया एलोकेट की गई है। इस प्रकार अब तक 311514 लाख मिट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो चुकी है और वर्तमान में 254395 लाख मिट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

उर्वरक कंपनियों को समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कृषि अधिकारियों व कंपनी के अधिाकरियों के साथ बैठक की और सीजन की तैयारियों की जानकारी ली। दलाल ने उर्वरक कंपनियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाएं। जेपी दलाल ने कहा कि खाद की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके लिए तमाम डीसी और एसपी को भी निर्देश जारी किए हैं। 

कृषि मंत्री की अपील, जरूरत के अनुसार करें खरीद
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार ही डीएपी व अन्य रासायनिक खाद खरीदें। किसान आगामी फसलों के लिए अभी से खाद का स्टॉक न करें। डीएपी, यूरिया, एनपीके और एसएसपी आदि खादों का रबी की बिजाई के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed