फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer's daughter become judge

उपलब्धिः किसान की बेटी का कमाल, जज बनकर किया नाम रोशन

Sun, 26 May 2019 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 May 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter become judge
किरनदीप कौर

फिरोजपुर गांव तारेवाला में रहने वाले एक साधारण किसान की बेटी ने दिल्ली जूडिशियल सर्विसेज में 40वां स्थान हासिल कर जूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सिविल जज का पद हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। किसान सुरजीत सिंह और माता बलविंदर कौर की बेटी किरनदीप कौर का सपना था कि वह जज बने। किरनदीप ने अपनी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान दिया और जज बनने के सपने को पूरा कर दिखाया।

विज्ञापन


इस सपने के पूरा होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। किरनदीप की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है। किरनदीप कौर ने कहा कि स्कूल की शिक्षा उसने माता गुजरी पब्लिक स्कूल में पूरी की और बीए एलएलबी की डिग्री पटियाला के राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ से हासिल की। 

विज्ञापन

उसने बताया कि उसे अपनी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा था और परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। उसने दिल्ली जूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा में 40वां स्थान हासिल किया। उसने बताया कि लोगों को बेटियों को अभिशाप नहीं समझना चाहिए। बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। जिससे वे समाज में पुरुषों के बराबर काम कर सकें और मां-बाप का नाम रोशन कर सकें। 

माता बलविंदर कौर ने बताया कि किरनदीप कौर की सफलता से पूरा परिवार खुश है। उनके परिवार को गर्व है कि किरनदीप उनकी बेटी है। उसने बताया कि जब ये पैदा हुई तो उनकी एक बेटी पहले ही थी। इसलिए उन्हें मन में दहेज को लेकर भय था कि किस तरह वे दूसरी बेटी की शादी में दहेज और अन्य सामान देंगे। 

लेकिन जैसे ये बढ़ी हुई तो इसने हमारा भय खत्म कर दिया और जज बनकर दिखाया। किरनदीप के भाई हसनदीप का कहना है कि उन्हें काफी खुशी है कि उनकी बहन जज की परीक्षा पास करने में सफल हुई है। वह भी अपनी बहन के मार्गदर्शन पर चलते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed