फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Protest : Soil Scientist refused to take award from Minister

Farmer Protest : केंद्रीय मंत्री से कृषि वैज्ञानिक ने अवार्ड लेने से किया इनकार, बोले-मेरा जमीर इजाजत नहीं देता 

Wed, 09 Dec 2020 05:09 PM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Wed, 09 Dec 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer Protest : Soil Scientist refused to take award from Minister
अवार्ड लेने से इंकार करते पंजाब के कृषि वैज्ञानिक वरिंदर पाल सिंह। - फोटो : Twitter

कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठक किसानों के समर्थन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित कई गण्यमान्य लोगों ने अपने अवॉर्ड वापस कर दिए हैं। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध मृदा वैज्ञानिक वरिंदर पाल सिंह का। 

विज्ञापन


बेहतरीन खोज के लिए वरिंदर पाल सिंह को फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से गोल्डन जुबली अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। इसके लिए सोमवार को दिल्ली में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान वरिंदर पाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के हाथ से अवॉर्ड लेने से इनकार दिया। मंच पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि वह इस अवॉर्ड के लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। भविष्य में वह इसी तरह मेहनत से काम करते रहेंगे। लेकिन इस समय पंजाब का किसान सड़कों पर है, ऐसे में वह उन किसानों के समर्थन में यह अवॉर्ड नहीं लेंगे। अवॉर्ड लेने से इनकार करने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन



बता दें कि वरिंदर पाल सिंह की गिनती देश के बड़े कृषि वैज्ञानिकों में होती है। उन्होंने एक ऐसी तकनीक को विकसित किया है, जिससे खेत में कम यूरिया डालकर अच्छी फसल पैदा की जा सकती है। उनकी इस तकनीक के चलते पंजाब को एक वर्ष में 750 करोड़ की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन खोज के लिए उन्हें फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गोल्डन जुबली अवॉर्ड से सम्मानित करना था। सोमवार को दिल्ली में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा की तरफ से वरिंदर पाल सिंह को सम्मानित किया जाना था। समारोह में जैसे ही वरिंदर पाल सिंह का नाम लिया गया, वह मंच पर आए। 


मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले एसोसिएशन और मंत्री गौड़ा का आभार व्यक्त किया। इसके बाद अवॉर्ड लेने से इनकार कर माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि इस समय देश में संकट की स्थिति है, देश का किसान सड़कों पर है। इसलिए मेरा जमीर मुझे इजाजत नहीं देता कि मैं यह अवार्ड लूं। मुझे आशा है कि हम देश के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। सरकार को किसानों की बात को जरूर सुनना चाहिए। मैंने जो यह काम किया है, वह किसानों के लिए किया है। यह अवार्ड लेकर मुझे लगता है, मैं कुछ गलती करूंगा। इस अवॉर्ड के लिए मैं केंद्रीय मंत्री और एफएआई का आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed