{"_id":"61b78fcb8e6b394d33252f68","slug":"farmer-marries-kangana-ranauts-effigy-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों पर जीत का जश्न: बरात लेकर पहुंचे किसान, कंगना रणौत के पुतले से की शादी, कहा- खेत में करवाएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों पर जीत का जश्न: बरात लेकर पहुंचे किसान, कंगना रणौत के पुतले से की शादी, कहा- खेत में करवाएंगे काम
Tue, 14 Dec 2021 12:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:01 AM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में एक किसान ने अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले के साथ शादी की। एक गांव से दूसरे गांव बरात ले जाई गई। शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। महिलाओं ने गीत भी गए।
विज्ञापन
कंगना रणौत के पुतले के साथ किसान ने की शादी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में किसानों ने कृषि कानूनों पर अपनी जीत के जश्न में अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले को भी शामिल कर लिया है। गांव कोटसमीर में किसानों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के पुतले का गांव गहरी भागी के किसान महिंदर सिंह के साथ विवाह कराया।
विज्ञापन
विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। कंगना के पुतले को दुल्हन की तरह सजाया गया। गांव गहरी भागी के किसान महिंदर सिंह बरात लेकर गांव कोटसमीर पहुंचे। कंगना रणौत के पुतले और किसान महिंदर सिंह की शादी करवा दी गई। माहौल पूरी शादी जैसा था। इस अनोखी शादी में जहां गांव की महिलाओं ने बोलियां डालते हुए शादी के गीत गाए, वहीं किसानों और गांव के लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा व महिलाओं ने गिद्दा डाला।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर के नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रणौत ने किसानों को आतंकवादी कहा था। जिसके बदले किसान यूनियन ने कंगना रणौत को चैलेंज किया था कि वो उसे सबक सिखाकर ही दिखाएंगे।
विज्ञापन
किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि किसानों को आतंकवादी कहने वाली कंगना को अब पता चलेगा, गांव में किसान कैसे रहते हैं। अब गांव में खेतों में काम करवाएंगे। इससे तब पता चलेगा किसान कैसे अपना जीवन व्यतीत करते हैं। दूल्हा बने किसान महिंदर सिंह ने कहा कि कंगना किसानों के बारे में कुछ भी बोलती हैं। अब शादी करके लेकर आए हैं और रोटियां बनवाएंगे, खेतों में काम करवाएंगे।