{"_id":"609c3b0b8ebc3e8dc314c44a","slug":"farmer-leader-gurnam-singh-chadhuni-met-his-supporters-chandigarh-news-pkl4131641109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी मिले अपने समर्थकों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी मिले अपने समर्थकों से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को शहरवासी लगातार समर्थन दे रहे हैं। इन किसान समर्थकों से मिलने के लिए बुधवार शाम को किसान नेता गुरनाम सिह चढ़ूनी शहर पहुंचे।
शहर के विभिन्न चौक और चौराहों पर खड़े किसान समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को रद करना ही होगा। चंडीगढ़ की जनता के साथ देशभर के लोग किसानों के समर्थन में खड़े हैं। चढ़ूनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अच्छा नहीं किया। उन्होंने समर्थकों को भरोसा दिया कि यदि प्रशासन किसी भी प्रकार की परेशानी पैदा करेगा तो चढ़ूनी आपके साथ खड़ा मिलेगा। चिंता की कोई बात नहीं है।
नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ के अध्यक्ष कृपाल सिंह और महासचिव प्रतीक मान ने बताया कि गुरनाम सिह चढ़ूनी आनंदपुर से आते हुए चौक पर किसानों के समर्थन में झंडा लिए खड़े समर्थकों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर मुस्लिम भाईचारे के लोग भी चढ़ूनी का स्वागत करने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। चढ़ूनी ने उन्हें ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
सबसे पहले वह सेक्टर-39 के मंडी चौक पर समर्थकों से मिले। उसके बाद 40-41 के चोक, 42-43, 44-51, गोशाला चौक के अलावा 46-47 के चौक पर पहुंचकर समर्थकों का हौसला बढ़ाया।
प्रतीक मान ने बताया कि नौजवान किसान एकता की ओर से किसानों के समर्थन में सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में महापंचायत भी की है। इसके अलावा पैदल मार्च, साइकिल रैली भी निकाली। साथ ही सभी चौक पर भी लोग किसानों के झंडे लेकर समर्थन में खड़े होते हैं।
उन्होंने बताया कि नौजवान किसान एकता के आह्वान पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के अलावा बलजिंदर सिंह चड़ियाला, सिमरन सिंह ढींढसा, राकेश बैंस ने चंडीगढ़ के चौकों पर किसान आंदोलन के समर्थन में लगातार जागरूकता फैला रहे बुजुर्ग, नौजवान, महिलाओं और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान स्थानीय लोगों में सर्वेश यादव, राज गिल, सोनिया शर्मा और प्रेमलता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।