{"_id":"5f93d6ba8ebc3e9bd0126201","slug":"farmer-commits-suicide-due-to-debt-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बठिंडा में कर्ज की वजह से किसान ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के बठिंडा में कर्ज की वजह से किसान ने फांसी लगा जान दी
Sat, 24 Oct 2020 12:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
किसान बूटा सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मेहता में कर्ज से परेशान किसान बूटा सिंह पुत्र नत्था सिंह ने फंदा लगाकर शनिवार सुबह खुदकुशी कर ली। मृतक के शव को ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बूटा सिंह तीन एकड़ जमीन का मालिक था, इस किसान पर सरकारी एवं गैर-सरकारी लाखों रुपए का कर्ज था। जिसको लेकर उक्त किसान परेशान रहता था। किसान के घर बीते दिनों पैसों की वसूली के लिए बैंक कर्मचारी गए थे। कर्ज उतारने में असमर्थ किसान बूटा सिंह ने शनिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
थाना संगत के सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और मृतक के परिजनों के बयान दर्जकर अगली करवाई की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रराहा के नेता शिंगारा सिंह मान ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार का पूरा कर्ज माफ किया जाए और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन