फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farm Laws: Farmers vacate the rail track in Ferozepur of Punjab

पंजाब में किसानों ने 26 जगह रेल ट्रैक किए खाली, अमृतसर में जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2020 07:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Farm Laws: Farmers vacate the rail track in Ferozepur of Punjab
रेल ट्रैक पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब में कोयले व खाद की किल्लत को देखते हुए फिरोजपुर बस्ती टैंकावाली की तरफ रेल पटरी पर चल रहा धरना कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। जबकि अमृतसर देवीदासपुरा रेल पटरी पर किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना जारी रहेगा।  एक कारपोरेट घराने के पेट्रोल पंप, मॉल व टोल प्लाजा से भी आंदोलनकारी किसानों ने नहीं हटने का फैसला किया है। वहीं रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में किसानों ने 26 स्थानों पर रेल ट्रैक खाली कर दिए हैं।

विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, इंद्रजीत सिंह, रणबीर सिंह व सरवन सिंह ने कहा कि उनकी कमेटी 28 अक्तूबर को बैठक कर आंदोलन की अगली रूपरेखा की घोषणा करेगी। फिरोजपुर रेल पटरी पर लगा धरना उठा लिया गया है। 
विज्ञापन


सरवन सिंह ने कहा कि 23 अक्तूबर को अमृतसर, तरनतारन, जीरा, गुरुहरसहाए, फाजिल्का, सुल्तानपुर लोधी, लोहियां, होशियारपुर व टांडा में केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के बड़े पुतले बनाकर दहन किए जाएंगे। इसके अलावा 25 अक्तूबर को दशहरे के दिन प्रदेश के 800 गांवों में केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने कहा कि पंजाब में कोयले और यूरिया खाद की किल्लत को देखते हुए फिरोजपुर रेल पटरी पर लगा धरना कुछ दिनों के लिए उठा लिया गया है, उसके बाद फिर से धरना लगाया जाएगा। रेलवे को मालगाड़ियां चलाने की अनुमति दी है। बाजार में कई वस्तुओं की किल्लत आ गई है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है।

अमृतसर: 29 अक्टूबर तक धरने की तारीख बढ़ाई
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने 29 अक्टूबर तक देवीदासपुर रेलवे ट्रैक पर चल रहे धरने की तारीख बढ़ा दी है। पंधेर ने कहा कि 28 अक्टूबर को कमेटी के पदाधिकारी देवीदासपुर रेलवे ट्रैक पर बैठक का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन के बारे में अंतिम फैसला करेंगे। 

पंधेर के अनुसार संघर्ष कमेटी ने देवीदासपुर रेलवे ट्रैक से धरना हटाने का कोई भी फैसला नहीं किया है। दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली मालगाड़ियां देवीदासपुर रेल ट्रैक के विकल्प रूट ब्यास-तरनतारन से आ-जा सकती हैं। मालगाड़ियों के आने-जाने में कोई भी रुकावट नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी देवीदासपुर में जल्द एक विशाल रैली का आयोजन करेगी।

पंजाब में 26 जगह रेल ट्रैक खाली, लुधियाना से मालगाड़ी जम्मूतवी रवाना 

पंजाब में 26 स्थानों में किसानों ने धरना खत्म कर रेल ट्रैक खाली कर दिया है। ट्रैक खाली होते ही लुधियाना से खाद्यान्न से लदी एक मालगाड़ी जम्मूतवी रवाना की गई। 22 अक्तूबर की रात से लगभग 12 मालगाड़ियां चलाने की योजना है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने दी। 

डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि किसानों ने 26 जगहों से रेल पटरी से धरना हटा लिया है। पटरी की जांच करने के बाद मालगाड़ियों को चलाया जा रहा है। गुरुवार को लुधियाना से खाद्यान्न से लदी मालगाड़ी जम्मूतवी रवाना हुई। इसके अलावा गुरुवार रात से 12 मालगाड़ियां विभिन्न राज्यों को रवाना करने की योजना है। 

डीआरएम ने कहा कि पंजाब में रेल पटरियों पर लगभग 30 स्थानों पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। गुरुवार शाम 5 बजे तक लगभग 26 स्थानों से किसानों ने रेल ट्रैक खाली किया है। जीआरपी द्वारा अनुमति के बाद फिरोजपुर मंडल द्वारा त्वरित गति से मालगाड़ियों का संचालन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। 

उन्होंने बताया कि जहां-जहां किसान रेल ट्रैक पर बैठे थे, उनके उठने के बाद इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ट्रैक की फिटिंग की जांच की गई। ट्रैक की उचित जांच के बाद डिपो स्टेशन से मंगलवार रात से लाइट इंजन चलाकर यह सुनिश्चित किया गया कि मालगाड़ियों का संचालन सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। 

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि जैसे ही फिरोजपुर एवं अंबाला मंडल में संपूर्ण ट्रैक क्लीयरेंस के बाद ट्रैक की फिटिंग सुनिश्चित कर ली जाएगी, वैसे ही सभी मालगाड़ियों का संचालन तीव्र गति से करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। फिरोजपुर मंडल में मानावाला रेलवे स्टेशन के पास किसानों द्वारा ट्रैक खाली न करने के कारण संचालन अभी आंशिक रूप से बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed