फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faridabad MLA Vipul Goyal minister in nayab saini government

Nayab cabinet 2.0: मनोहर सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल को फिर मिली कुर्सी

Thu, 17 Oct 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

विपुल गोयल  फरीदाबाद जिले के बड़े व्यापारी और उद्यमी के रूप में गिने जाते हैं। वर्ष 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और वे 44781 हजार मतों से विजयी रहे।

विज्ञापन
Faridabad MLA Vipul Goyal minister in nayab saini government
vipul goyal - फोटो : फाइल

विस्तार

फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल को नायब सरकार में भी मंत्री बनाया गया है। गोयल  फरीदाबाद जिले के बड़े व्यापारी और उद्यमी के रूप में गिने जाते हैं। वर्ष 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और वे 44781 हजार मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन


22 जुलाई 2016 में मनोहर लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। इस दौरान उन्हें उद्योग और वाणिज्य के साथ अन्य विभागों का चार्ज दिया गया। 2019 में विपुल गोयल की जगह भाजपा से फरीदाबाद में नरेंद्र गुप्ता को टिकट दी गई। जनवरी 2024 को उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 
विज्ञापन


केंद्र की ओर से चलाए गए नारी शक्ति वंदन अभियान के प्रदेश कॉर्डिनेटर बनाए गए। इसके अलावा 2019 में रोहतक जिले के चुनाव प्रभारी बनाए गए। अब 2024 में भाजपा की ओर से दोबारा टिकट मिलने पर सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। विपुल गोयल ने 93651 मत हासिल किए और निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के लखन सिंगला को 48388 मतों से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में काम किए
1. खंडहर हो चुके अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सेलिब्रिटी मैच करवाकर पुन: जीवंत कराया। स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराया। हालांकि, लंबे समय से निर्माण कार्य रुका हुआ है।
2. फरीदाबाद के सेक्टर-12 में शंखनाद रैली में 115 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। 
3. फरीदाबाद में 2000 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू कराने का दावा। कुछ योजना पूरी हुई और कुछ चल रही हैं। 
4. बतौर पर्यावरण मंत्री रहते हुए फरीदाबाद में मात्र 2 घंटे में 2 लाख 35 हजार पौधे लगाकर लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया। 
5. फरीदाबाद टाउन पार्क में 250 फुट ऊंचा तिरंगा लगाकर विश्व रिकॉर्ड लिम्का बुक में दर्ज कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed