{"_id":"628a5974974abe74ab065ff9","slug":"family-worried-about-safety-and-health-of-navjot-singh-sidhu-in-patiala-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सिद्धू की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंतित, वकील ने कहा- अदालत में जल्द दाखिल की जाएगी याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सिद्धू की सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंतित, वकील ने कहा- अदालत में जल्द दाखिल की जाएगी याचिका
Sun, 22 May 2022 09:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 May 2022 09:14 PM IST
सार
एडवोकेट वर्मा ने बताया कि पूरी संभावना है कि सोमवार को सिद्धू की मेडिकल बोर्ड की तरफ से जांच हो जाएगी। जिसके बाद उनकी खराब सेहत को देखते हुए जेल के अंदर विशेष आहार उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल
विस्तार
रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में विशेष सुरक्षा देने के संबंध में जल्द ही अदालत में याचिका दायर की जाएगी। अमर उजाला से बात करते हुए सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि फोन पर उनकी सिद्धू के परिवार के सदस्यों से बात हुई है और वह जेल के अंदर सिद्धू की सेहत व सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
उनके परिवार के सदस्यों को विश्वास में लेकर जल्द ही पटियाला की अदालत में याचिका दायर करने पर विचार चल रहा है। इस याचिका के जरिये कोर्ट के सामने दलील रखी जाएगी कि सिद्धू को जेड सिक्योरिटी मिली थी लेकिन रोड रेज मामले में जेल में बंद होने के कारण फिलहाल सिद्धू के पास सिक्योरिटी नहीं है। सिद्धू एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शख्सियत हैं। ऐसे में जेल के अंदर भी सिद्धू को सुरक्षा के लिहाज से परेशानी न हो, इसलिए कोर्ट में याचिका दाखिल करने पर विचार चल रहा है। इस याचिका के जरिये सिद्धू को जेल में विशेष सुरक्षा देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
एडवोकेट वर्मा ने बताया कि पूरी संभावना है कि सोमवार को सिद्धू की मेडिकल बोर्ड की तरफ से जांच हो जाएगी। जिसके बाद उनकी खराब सेहत को देखते हुए जेल के अंदर विशेष आहार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सिद्धू को लिवर की समस्या है। साथ ही उनके शरीर का खून गाढ़ा होने लगता है, इस बीमारी के लिए भी उनकी दवाएं चल रही हैं। इसलिए सिद्धू के लिए विशेष आहार लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिवार के सदस्य सिद्धू से मुलाकात के लिए जेल आ सकते हैं।
विज्ञापन