{"_id":"634fca465ff68b4fec64df24","slug":"family-refused-to-lift-dead-body-of-academy-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बैडमिंटन एकेडमी संचालक की हत्या, परिजनों ने शव उठाने से किया मना, बोले- पहले सभी की गिरफ्तारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: बैडमिंटन एकेडमी संचालक की हत्या, परिजनों ने शव उठाने से किया मना, बोले- पहले सभी की गिरफ्तारी हो
Wed, 19 Oct 2022 03:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 03:31 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार जिले में बैडमिंटन एकेडमी संचालक की हत्या से नाराज परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। परिजनों ने प्रशासन के सामने पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की शर्त रखी।
विज्ञापन
परिजनों ने शव उठाने से किया मना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के साउथ बाईपास पर सेक्टर 16-17 के नजदीक 10 अक्तूबर की रात को झगड़े में घायल बैडमिंटन एकेडमी के संचालक अमित ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे शव नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
पता चलने पर डीएसपी अभिमन्यु लोहान मौके पर पहुंचे हैं और परिजनों से बातचीत की। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 9-11 के रहने वाले उदय शर्मा ने बताया था कि उसका दोस्त अमित तोशाम मार्ग पर बैडमिंटन की एकडेमी चलाता है। रात को अमित के पास दिव्यांश का फोन आया तो अमित ने उससे टी-शर्ट के रुपये मांगे।
विज्ञापन
उसने कहा कि साउथ बाईपास पर आ जाओ, वहां पर रुपये मिल जाएंगे। हम दोनों वहां पर चले गए। इस दौरान दिव्यांश अपने दोस्तों के साथ आया और हम दोनों पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। अमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन