{"_id":"62a8b02697930f6601577baf","slug":"family-of-singer-sidhu-moosewala-objected-to-congress-election-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका: गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने चुनावी गाने पर जताई आपत्ति, कहा- नाम का इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ में न करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका: गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने चुनावी गाने पर जताई आपत्ति, कहा- नाम का इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ में न करे
Tue, 14 Jun 2022 09:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:33 PM IST
सार
आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस के चुनावी गाने पर निशाना साधा है। आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल अंदरखाते गठबंधन कर चुके हैं। इस रणनीति के तहत दोनों पार्टी मिलकर दशकों से पंजाब को लूट रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले मूसेवाला के परिजनों ने कांग्रेस को झटका दे दिया है। कांग्रेस के चुनावी गाने में सिद्धू मूसेवाला की समाधि और उनके शव के फोटो का इस्तेमाल पर परिवार ने आपत्ति जताई है। साथ ही परिजनों ने अपील की है कि कोई भी राजनीतिक दल सिद्धू मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थों को लेकर न करे।
विज्ञापन
इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस के चुनावी गाने पर निशाना साधा है। आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल अंदरखाते गठबंधन कर चुके हैं। इस रणनीति के तहत दोनों पार्टी मिलकर दशकों से पंजाब को लूट रहे हैं। गुरमेल सिंह ने कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वड़िंग की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगरूर उपचुनाव में जानबूझकर सिद्धू मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल सहानुभूति वोट पाने की खातिर कर रही है जबकि सिद्धू मूसेवाला के दुखी माता-पिता ने अपील की है कि उनके नाम का राजनीतिक इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
गुरमेल सिंह ने अकाली दल पर उपचुनाव में पंथक कार्ड खेलने का आरोप लगाया और सुखबीर बादल पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि बादल ने सिख कैदियों का मुद्दा उस समय क्यों नहीं उठाया, जब 2007 से 2017 में भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे थे या जब हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में सात साल तक मंत्री रहीं। उन्होंने कहा कि अकाली दल इस चुनाव से इतना डरा हुआ है कि उसने संगरूर में अपने पोस्टर-बैनर में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल की तस्वीरें भी नहीं लगाई है। दरअसल, बादल परिवार को सिर्फ सत्ता और पैसों की भूख है।
विज्ञापन