{"_id":"6093f1e27e17e31d0043053b","slug":"family-members-sit-on-dharana-for-get-dead-body-of-his-son-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर : कोरोना संक्रमित बता अस्पताल ने शव देने से मना किया...पीड़ित परिवार धरने पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर : कोरोना संक्रमित बता अस्पताल ने शव देने से मना किया...पीड़ित परिवार धरने पर बैठा
Thu, 06 May 2021 07:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 May 2021 07:17 PM IST
सार
परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि बेटे को कोरोना होने की बात कह शव नहीं दे हैं लेकिन जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उसे कोरोना नहीं था।
विज्ञापन
प्रदर्शन करता पीड़ित परिवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में अपने बेटे का शव पाने के लिए परिवार को धरना देना पड़ा। पीड़ित परिवार ने गुरुवार को फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव खाईफेमीकी में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि बेटे को कोरोना होने की बात कह शव नहीं दे हैं लेकिन जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उसे कोरोना नहीं था।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के अनुसार दो मई को फिरोजपुर-जीरा रोड पर स्थित मिसरी वाला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बहू (27) की मौत हो गई थी और बेटा (30) घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं अब अस्पताल वाले उसे कोरोना होने की बात कहकर शव नहीं दे रहे हैं। इसीलिए उन्होंने यह धरना लगाया है। बता दें कि धरने के कारण रोड के दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार का धरना जारी था।