{"_id":"65f44e25adaa0dcc7803a74b","slug":"family-members-accompanying-patients-to-hospitals-will-do-anulom-vilom-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-376357-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अस्पतालों में रोगियों के साथ आने वाले परिजन करेंगे अनुलोम-विलोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अस्पतालों में रोगियों के साथ आने वाले परिजन करेंगे अनुलोम-विलोम
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को जारी किया पत्र
चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ आने वाले परिजन व सहायक योग क्रियाएं सीखेंगे। आयुष विभाग के योग सहायक अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से सभी जिला सिविल सर्जन और पीएमओ व एमएस को पत्र लिखकर योग सत्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, निदेशालय आयुष विभाग की ओर से सभी जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को पत्र लिखकर सिविल अस्पतालों में योग सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने निर्देश जारी किए थे कि स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन के साथ समन्वय बनाकर जिला स्तर पर योग सहायकों के माध्यम से योग सत्र तुरंत आरंभ करवाएं जाएं।
राजकीय अस्पतालों में रोगियों के साथ आने वाले परिजन व सहायक अत्यधिक तनाव में होते हैं। लिहाजा योग सत्र शुरू करने का उद्देश्य रोगियों के परिजन व सहायकों को तनाव मुक्त, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक तौर पर मजबूत करना है। आयुष विभाग की ओर से जिला स्तर पर योग समन्वयकों की नियुक्ति की गई है, जोकि निर्धारित समयानुसार योग सत्र में रोगियों के परिजनों को योग क्रियाओं के साथ अनुलोम-विलोम और योगासन का अभ्यास कराएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जिला सिविल सर्जनों को लिखे पत्र में स्पष्ट हिदायत दी है कि आयुष निदेशालय के निर्देशानुसार आयुष विभाग के साथ समन्वय बनाकर अस्पतालों में योग सत्र शुरू किए जाएं।