फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family kept dead body of 35 year old youth in freezer in Punjab

Ludhiana News: परिवार ने मंगवाया बड़ा फ्रीज, मौत के बाद रखा युवक का शव, जानें इसके पीछे की वजह

Fri, 07 Apr 2023 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार बचित्तर सिंह पेशे से ड्राइवर था। उसकी पत्नी मंदीप कौर ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही बचित्तर सिंह काम से घर आया था। सुबह देखा तो बिस्तर पर बचित्तर सिंह की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Family kept dead body of 35 year old youth in freezer in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब में 35 वर्षीय युवक की मौत के बाद घरवालों ने बड़ा फ्रिज मंगवा कर शव उसमें रख दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल में रखवाया। मामला लुधियाना जिले के गांव ताजपुर का है। यहां 35 साल के बचित्तर सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने फ्रिज मंगवाया और उसमें शव रख दिया। मगर इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। तुरंत रायकोट पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी हरदीप सिंह का कहना है कि बचित्तर सिंह के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं लेकिन मामला संदिग्ध होने की वजह से फिलहाल मृतक की पत्नी मंदीप कौर के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई। शव को सुधार के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बचित्तर सिंह पेशे से ड्राइवर था। उसकी पत्नी मंदीप कौर ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही बचित्तर सिंह काम से घर आया था। सुबह देखा तो बिस्तर पर बचित्तर सिंह की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी व सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो परिवार ने बचित्तर सिंह के शव को फ्रिज कर रखा था। दरअसल, मृतक का भाई अमनदीप सिंह दुबई में रहता है। परिवार उसके आने का इंतजार कर रहा था। भाई के आने के बाद ही अंतिम संस्कार की तैयारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed