फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   family changed religion, left hinduism, accept islam

न्याय नहीं मिला तो 4 परिवारों ने कबूला इस्लाम

Fri, 18 Sep 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 18 Sep 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
family changed religion, left hinduism, accept islam

न्याय नहीं मिला तो चार परिवारों ने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया। धर्म परिवर्तन का यह मामला हरियाणा के हिसार का है। ये परिवार डीजीपी कार्यालय में आत्महत्या की कोशिश करने वाले सुनील सरदाना से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


इनका आरोप है कि पंचकूला पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके पूरे परिवार को ही जेल में डाल दिया था लेकिन आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


देव वाटिका निवासी सुनील सरदाना के भाई शुभम सरदाना ने बताया कि न्याय न मिलने पर वीरवार को उन्होंने, उनके पिता-माता, बहनों, मौसी, मामा, मौसेरे और ममेरे भाई सहित चार परिवारों के 12 सदस्यों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया। एक मौलवी ने कलमा पढ़वा कर धर्म परिवर्तन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर को राज्यपाल हरियाणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा था। हमने पंजाबी समुदाय के धर्म गुरु स्वामी धर्मदेव, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सुभाष सुधा विधायक कुरुक्षेत्र को भी अवगत करवाया था लेकिन किसी ने भी हमारी सुध नहीं ली।

यह था पूरा मामला

family changed religion, left hinduism, accept islam

सुनील के भाई शुभम ने बताया कि सुनील को विवेक मक्कड़, उसकी पत्नी निती मक्कड़ और सब इंसपेक्टर (सिटी हिसार थाना) सतबीर सिंह ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। इसके चलते सुनील ने डीजीपी कार्यालय में सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।

पंचकूला पुलिस ने इस मामले में सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। उल्टे, पुलिस ने सुनील के ही पूरे परिवार को जेल में बंद कर दिया था।

किसी के धर्म परिवर्तन की जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। धर्म परिवर्तन किसी भी तरह से समस्या का समाधान नहीं है। सुनील सरदाना मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
- चंद्रशेखर खरे, डीसी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed