फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake police posed criminal gang arrested by police

असली पुलिस ने कैसे पकड़ा नकली पुलिस का गिरोह, जानिए

Sun, 19 Mar 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 19 Mar 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
fake police posed criminal gang arrested by police
पुलिस की वर्दी में करते लूट
वर्दी का रौब ही ऐसा है कि हर कोई इससे डरता है। और इसी डर का फायदा उठा कर लूट हो, तो फिर आप क्या कहेंगे। चौंकिए मत, दरअसल पुलिस की वर्दी में ये लूट पुलिस कर्मचारियों की तरफ से नहीं, ब्लकि फर्जी पुलिस वाले बन कर एक गिरोह कर रहा था। सीआईए स्टाफ के कर्मचारी बनकर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गुरुतेग बहादुर नगर नकोदर, जतिंदर कुमार उर्फ मनी निवासी मालड़ी नकोदर, मनदीप उर्फ बिल्ला निवासी गांव कोटली गाजरा थाना शाहकोट और संजय निवासी वडाला के रूप में हुई है।  
विज्ञापन

 एडीसीपी-टू रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि चंदनपुर निवासी दलवीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी कि डेढ़ माह पहले वह अपने दोस्त के साथ इलाके की दो लड़कियों को कॉलेज में दाखिला दिलवाने जा रहे थे। रास्ते में स्विफ्ट डिजाइर कार (पीबी08 सीबी 1112) में चार युवक आए और उन्हें रोक लिया। चारों आरोपियों ने खुद को सीआईए स्टाफ के कर्मचारी बताते हुए उनकी जेब से जबरदस्ती 3600 रुपये निकाल लिए।  एसीपी कैंट दविंदर कुमार चौधरी व एसीपी ट्रैफिक दिग्विजय कपिल ने बताया कि एएसआई गुरमेल सिंह ने मुलाजिमों के साथ जगराल में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक दातर बरामद की है। आरोपी मनदीप उर्फ बिल्ला के खिलाफ नशीले पाउडर का मामला थाना तलवंडी चौधरिया जिला कपूरथला में दर्ज है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में इन आरोपियों ने तीन वारदातों को कबूल किया है। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड की मांग करेगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed