फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake number imposed on car to escape from police, arrested

पुलिस से बचने के लिए कार पर लगाया फर्जी नंबर, गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake number imposed on car to escape from police, arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-63 स्थित एंट्री गेट पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ऐसे कार चालक को गिरफ्तार किया, जिसने पुलिस से बचने के चक्कर पर अपनी आई-10 कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था। आरोपी सेक्टर-63 निवासी सुरिंदर सिंह (23) है। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने अस्थायी नंबर (टेेंपरेरी नंबर) लगाने की बजाय कार पर फर्जी नंबर लगा रखा था। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 473 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि वह कांस्टेबल मंदीप सिंह के साथ गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने सेक्टर-63 स्थित एंट्री गेट पर नाका लगाया था। वीरवार शाम करीब 7.30 बजे वहां से सफेद रंग की आई-10 कार नंबर (पीबी30 एम1313) गुजर रही थी। चालक को रोककर जब कार के कागजात मांगे गए तो वह दिखाने में असफल रहा। शक के आधार पर जब एप के जरिए गाड़ी नंबर की जानकारी की गई तो सामने आया कि उक्त नंबर किसी दूसरी गाड़ी है। सख्ती से पूछताछ पर कार चालक सुरिंदर ने बताया कि वह पुलिस से बचने के चक्कर में फर्जी नंबर प्लेट लगाया था, जबकि कार का नंबर अभी टेंपरेरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed