फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake News Circulated about Haryana CM Manohar Lal Khattar, AAP Leaders Arrest

हरियाणाः सीएम के खिलाफ फर्जी खबर वायरल करने पर बवाल, 'आप' के दो मीडिया प्रभारी गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 10:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/सिरसा/रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/सिरसा/रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 30 Dec 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Fake News Circulated about Haryana CM Manohar Lal Khattar, AAP Leaders Arrest
आम आदमी पार्टी के नेता
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ फर्जी खबर वायरल करने पर बवाल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 'आप' के दो मीडिया प्रभारी गिरफ्तार किए हैं। वहीं, आप का आरोप है कि पुलिस ने उसके करीब 70 कार्यकर्ताओं को उठाया है। शुक्रवार रात उठाए गए इन कार्यकर्ताओं से शनिवार सुबह संपर्क नहीं हुआ तो आप के पदाधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सरकार के इशारे में पर उठाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि फर्जी खबर वायरल करने के संबंध में इनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किये गए नेताओं में सिरसा जिले के कालांवाली मीडिया प्रभारी तरसेम कांबोज और हांसी निवासी आप के सोशल मीडिया प्रभारी हरपाल क्रांति शामिल हैं।
विज्ञापन


काफी देर तक दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को सदर थाना हांसी लाया गया। जैसे ही इसकी भनक पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे सदर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोकसभा संगठन मंत्री अनूप चानौत को तो छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सोशल मीडिया प्रभारी हरपाल क्रांति की गिरफ्तारी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी खबर को वायरल करने के मामले में इनसो के पूर्व उपप्रधान संजीव जाखड़ को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से सीएम से संबंधित एक फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि निगम चुनाव वाले दिन अखबारों में प्रकाशित एक विज्ञापन को शेयर किया था, जिसमें कहा गया है कि खट्टर पंजाबी हैं। हरियाणा को पहली बार पंजाबी मुख्यमंत्री मिला है।
 

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को हरियाणा सरकार की तानाशाही करार दिया

दूसरी तरफ, हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी मनोहर सरकार पर हमलावर हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह कैसी तानाशाही है? खट्टर साहब को पंजाबियों का मुख्यमंत्री कहने पर 70 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया?

आप के हरियाणा प्रभारी व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैले एक मैसेज के आधार पर पूरे हरियाणा में जगह-जगह गिरफ्तारी आपातकाल की याद दिलाती है। अगर भाजपा ने अपनी मानसिकता नहीं बदली तो हरियाणा के लोग अब जाति-धर्म की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि बीती रात आप कार्यकर्ताओं के घर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने उनसे पूछा कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की जाति से जुड़ी पोस्ट क्यों शेयर की? जयहिंद ने चेतावनी दी कि वह इस तरह की गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल करनाल में एक जनसभा करने जा रहे हैं। देखते हैं कि इसे कौन रोक पाता है?

सांसद संजय सिंह बोले, आप कार्यकर्ताओं को फेसबुक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने खुद पंजाबी होने की बात कही थी। उनकी बात को ही आप कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बारे में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है। कार्यकर्ताओं से मिलने हरियाणा भी जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed