{"_id":"5e73e0d98ebc3e78bf174ac7","slug":"fake-message-on-social-media-then-action-will-be-taken-chandigarh-news-pkl370092872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः फर्जी मैसेज वायरल किया तो होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर है कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः फर्जी मैसेज वायरल किया तो होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर है कड़ी नजर
विज्ञापन
फाइल फोटो
जितनी तेजी से चीन से भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है, उतना ही ज्यादा तेजी से सोशल मीडिया पर अफवाहों के मैसेज बढ़ रहे हैं। सेक्टर-23 निवासी युवती के कोरोना वायरस संक्रमण होने पर वीरवार को सोशल मीडिया पर अफवाह मैसेज की सोशल मीडिया पर झड़ी लग गई।
इसके बाद से साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। इस तरह की अफवाह व मैसेज फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करने के तैयारी में जुट गई है। वीरवार को व्हाटसएप ग्रुपों में वायरल हो रहे में मैसेज में कई लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि बताई गई। जिससे दिनभर शहर में चर्चा बनी रही।
लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसके अलावा शहर में कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे साइबर टीम अलर्ट पर हो गई और फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर अपनी नजर पैनी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आला अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सोशल मीडिया पर अफवाह मैसेज पर रोक लगाने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी साइबर रश्मि यादव का कहना है कि कोरोना वायरस से संबंधित लगातार सोशल मीडिया ग्रुपों मे मैसेज शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पैनिक फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।