फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Facebook account created in Arun Sood's name, ask for money from friends and relatives

अरुण सूद के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, दोस्तों-रिश्तेदारों से मांगे पैसे

Tue, 24 Nov 2020 09:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Fake Facebook account created in Arun Sood's name, ask for money from friends and relatives
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर दोस्तों-रिश्तेदारों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसका पता चलते ही प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को आगाह किया है कि ऐसा कोई मैसेज आए तो उसे नजरअंदाज कर दें।
पुलिसकर्मियों व कॉलेजों के प्रिंसिपलों के फेसबुक अकाउंट को निशाना बनाने के बाद अब जालसाजों ने राजनीतिकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अरुण सूद को सोमवार को फेसबुक दोस्तों ने फोन कर बताया कि उनके नाम से एक नई आईडी बनाई गई है। आईडी बनाने वाले व्यक्ति ने कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजी, जिसे ज्यादातर लोगों ने स्वीकार कर ली। मगर कुछ देर बाद ही रिक्वेस्ट भेजने वाले ने रुपये उधार मांगने शुरू कर दिए। मैसेज भेजने वाले ने पेटीएम से पैसे मांगे, जिस पर कई लोगों को शक हुआ और उन्होंने सूद को इस बारे में जानकारी दी। सूद ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर सभी परिचितों को फेक आईडी के बारे में आगाह करते हुए किसी को भी पैसे न देने की अपील की।
विज्ञापन

पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने
अरुण सूद ने जब लोगों को आगाह करते हुए फेसबुक पर इस जालसाज के बारे में बताया तो कई लोगों ने पोस्ट के नीचे कमेंट किया कि उन्हें भी इस आईडी से रिक्वेस्ट आई थी। सूद से पहले शहर के कई पुलिसकर्मी व कॉलेज प्रिंसिपल के साथ ऐसा हो चुका है। इनमें डीएसपी दिलशेर चंदेल, पूर्व डीएसपी जगबीर सिंह, वकील अजय जग्गा, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, डीएवी कालेज के प्रिंसिपल पवन शर्मा, जीसीजी-11 की प्रिंसिपल अनीता कौशल शामिल हैं। इन सभी मामलों में पुलिस शिकायत हुई है, लेकिन अभी तक मामले को सुलझाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
मेरे नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कोई पैसे मांग रहा है। ऐसे मैसेज कुछ लोगों ने भेजे हैं। सभी से अपील है कि कोई भी किसी तरह के बहकावे में न आए। साइबर क्राइम में रिपोर्ट करवाकर अपराधी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed