{"_id":"63714327dd3674079138aca6","slug":"fake-audio-viral-on-social-media-regarding-admission-in-haryana-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: स्कूलों में दाखिलों को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो वायरल, कानूनी कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: स्कूलों में दाखिलों को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो वायरल, कानूनी कार्रवाई होगी
Mon, 14 Nov 2022 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:51 AM IST
सार
शिक्षा निदेशालय किसी के भी साथ सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिलों को लेकर कोई समझौता नहीं कर रहा। चिराग योजना के तहत विभाग खुद दाखिले करवाता है। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत गरीब बच्चों के दाखिले करवाए जाते हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के एवज में सरकार ने फीस प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में निजी कंपनी के जरिये दाखिले करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो वायरल हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। निजी कंपनी के साथ समझौते की फर्जी खबर को नकारते हुए विभाग ने ऑडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है। कैथल के उपायुक्त के जरिये यह कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
निदेशक सेकेंडरी शिक्षा डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार या शिक्षा विभाग का किसी भी निजी संस्थान से ऐसा ना कोई समझौता हुआ है और ना ही इस तरह की कोई भी योजना प्रस्तावित है। जिस चिराग योजना का वायरल ऑडियो में जिक्र किया गया है, उसके लिए किसी भी तरह का कोई सर्वे विभाग की ओर से नहीं करवाया जा रहा।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय किसी के भी साथ सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिलों को लेकर कोई समझौता नहीं कर रहा। चिराग योजना के तहत विभाग खुद दाखिले करवाता है। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत गरीब बच्चों के दाखिले करवाए जाते हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के एवज में सरकार ने फीस प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया हुआ है।
विज्ञापन