फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Apple AirPod Pro found even after spending 24,500 rupees

साढ़े 24 हजार खर्च करने पर भी मिले नकली एप्पल एयरपोड प्रो

Sat, 24 Oct 2020 04:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Fake Apple AirPod Pro found even after spending 24,500 rupees
चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के बेटे सारांश टंडन ने 20 अगस्त को एक वेबसाइट से 24,400 रुपये खर्च कर एप्पल एयरपोड प्रो ऑर्डर किया। कुछ दिनों बाद जब उसमें खराबी आई तो पता चला कि अमेजन ने नकली एप्पल एयरपोड प्रो डिलीवर किया है। टंडन के बेटे ने इसकी शिकायत कंपनी से की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में अब वह पुलिस केस करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिलीवर होने के बाद एप्पल एयरपोड प्रो को चार्ज करके टंडन परिवार ने इसे एक-दो दिन इस्तेमाल किया। इससे पता चला कि इस एप्पल एयरपोड प्रो में कुछ कमियां हैं, जिसकी वजह से यह सही तरीके से काम नही कर रहा है। इसके बाद टंडन परिवार मूल बिल के साथ 23 सितंबर को इस एप्पल एयरपोड प्रो को ठीक कराने के लिए सेक्टर-35 स्थित एप्पल सर्विस सेंटर लेकर गए। एप्पल एयरपोड प्रो की जांच करने के बाद सर्विस सेंटर ने एक प्रमाण पत्र दिया कि यह एप्पल एयरपोड प्रो नकली है, इसलिए वह इसे रिपेयर नहीं कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निजी साइट के अधिकारियों को उसी दिन दे दी गई। शिकायत दर्ज कराने के बाद रिफंड की बात तो दूर निजी कंपनी ने नकली एप्पल एयरपोड प्रो को वापस लेने के लिए भी संपर्क नहीं किया। इसलिए अब टंडन परिवार ने फैसला किया है कि वह इस संबंध में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने शहरवासियों को ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त सावधान रहने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed