फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Facility of voting at home for loksabha election will start from this week in Punjab

Loksabha Election: पंजाब में इस हफ्ते से शुरू होगी घर बैठे वोट डालने की सुविधा, आयोग ने शुरू की तैयारी

Tue, 21 May 2024 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 03:25 PM IST
सार

पंजाब में 85 साल से अधिक उम्र के कुल 1,89,855 और 1,58,718 दिव्यांग मतदाता हैं। इस बार 70 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से इन दोनों श्रेणी के मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने की सुविधा शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Facility of voting at home for loksabha election will start from this week in Punjab
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इसी हफ्ते से घर बैठे वोट डालने की सुविधा शुरू हो जाएगी। जाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि हर जिले में डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जो लोग घर से ही वोट डालना चाहते हैं, उनके जिला प्रशासनिक स्तर पर पहले से ही फार्म भरवा लिए गए थे, अब निर्वाचन आयोग की टीम वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के घर-घर जाकर उनके वोट डलवाएगी। 
विज्ञापन


सीईओ सिबिन सी ने बताया कि प्रदेश में 85 साल से अधिक उम्र के कुल 1,89,855 और 1,58,718 दिव्यांग मतदाता हैं। इस बार 70 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से इन दोनों श्रेणी के मतदाताओं के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है। प्रदेश में 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 पुरुष और एक करोड़ 01 लाख 74 हजार 240 महिला वोटर और 773 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 
विज्ञापन


जो वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग पोलिंग बूथ पर आकर मतदान करना चाहते हैं, उनके लिए वाहनों के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश भर में कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, इनमें 16, 517 गांवों और 7,934 शहरों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सीईओ ने बताया कि शहरों में मतदान प्रतिशत अकसर कम देखने को मिलता है, उपर से गर्मी के बढ़त प्रकोप को देखते हुए मोहाली, जीरकपुर और प्रदेश के अन्य शहरी हिस्से जहां हाउसिंग सोसाइटी, अपार्टमेंट और कॉम्प्लेक्स हैं, वहां भी विशेष पोलिंग स्टेशन बनाएगए हैं, ताकि शहरी आबादी वाले क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed