फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faces of 325 youth blossomed after getting appointment letters

Chandigarh News: नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे 325 युवाओं के चेहरे

Wed, 14 Jun 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Faces of 325 youth blossomed after getting appointment letters
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में मंगलवार सुबह रोजगार मेले का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में 71 हजार युवाओं के लिए नियुक्ति पत्र भेंट करने के सामूहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज में राज्य ऊर्जा और भारी उद्योग मंत्री कृष्ण पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। इसमें शहर के 325 युवाओं को विभिन्न संस्थानों में नौकरियों के नियुक्ति पत्र भेंट किए गए। वहीं 25 युवाओं को मंच से केंद्रीय मंत्री की ओर से सम्मानित किया गया। इस पहल से युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को सक्षम बनाने के लिए आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को भारतीय रेलवे, पीजीआई, बैंक, आयकर, अग्निशमन विभाग, पोस्ट ऑफिस में क्लर्क, टेक्निकल और अटेंडेंट इत्यादि पदों पर नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए। मंत्री कृष्ण पाल ने कहा कि इस समय राष्ट्र की बागडोर एक वैश्विक नेता के हाथ में है। देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। नई भर्तियां भारत को एक उज्ज्वल और आशाजनक भविष्य की ओर आगे बढ़ाने में एक निर्णायक भूमिका निभाएंगी। रोजगार सृजन और युवाओं को सार्थक अवसर प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के प्रति उसके समर्पण को दर्शाती है। रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्रों का वितरण व्यक्तियों को सशक्त बनाने, संस्थानों को मजबूत करने और भारत के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के सरकार के संकल्प के प्रमाण के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed