{"_id":"5d87d86f8ebc3e016e028101","slug":"facebook-girl-frined-deception-his-friend-chandigarh-news-pkl3515086169","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फेसबुक पर की दोस्ती, पार्सल रिलीज करवाने के नाम पर युवक से 2.34 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने फेसबुक पर की दोस्ती, पार्सल रिलीज करवाने के नाम पर युवक से 2.34 लाख रुपये ठगे
Mon, 23 Sep 2019 02:21 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बहलाना निवासी एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती ने उसे विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और बाद में कोरियर कंपनी से गिफ्ट पार्सल छुड़वाने के नाम पर देकर 2.34 लाख रुपये की ठगी कर डाली। इतने रुपये देने के बावजूद जब युवक को गिफ्ट नहीं मिला तो उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बहलाना निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जून 2019 को उसे जैमस मारिया नामक एक युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। इसके बाद जैमस मारिया ने उससे व्हॉटसएप नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इस दौरान मारिया ने गिफ्ट भेजने के लिए उससे पता पूछा। जिसके बाद युवक ने बहलाना स्थित अपने ऑफिस का पता मारिया को दे दिया। मारिया ने पीड़ित युवक को बताया कि 28 जून 2019 को उसने गिफ्ट बहलाना स्थित उसके पते पर भेज दिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसके पास स्काईनेट वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी की कर्मचारी अलकिता ने फोन कर बताया कि विदेश से उसका पार्सल आया है, जिसे छुड़वाने के लिए कस्टम ड्यूटी के तौर पर 35 हजार रुपये की फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उसने 35 हजार रुपये अलकिता द्वारा बताए बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए। पैसे जमा कराने के बाद कोरियर कंपनी से फिर फोन आया कि पार्सल को स्कैन करने पर पता चला कि उसमें विदेशी डॉलर हैं, ऐसे में अब उसे छुड़वाने के लिए 1.99 लाख और रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद हेमराज ने विदेशी करेंसी पाने के चक्कर में उक्त रकम बैंक अकाउंट में जमा करा दिए। इसके बाद तीसरी बार फोन पर कहा गया कि पार्सल को छुड़वाने के लिए अब उसे तीन लाख 87 हजार 259 रुपये का इनकम टैक्स भरना होगा। यह सुन हेमराज को ठगी का अहसास हुआ और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।