फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ​facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder

FB से जुड़े 10 ऐसे क्राइम, झकझोर देंगे आपको और चैटिंग से नफरत हो जाएगी

Wed, 19 Jul 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
फेसबुक यूज करते समय सावधान रहें। नहीं तो आपके साथ भी वो होगा, जो इन सभी के साथ हुआ। देखिए फेसबुक से जुड़ी ऐसी ही 10 खौफनाक वारदातें।
विज्ञापन


फेसबुक पर फोटो डालने पर खूनी संघर्ष, दो की मौत
फिरोजपुर के गुरुहरसहाए में सीमांत गांव पाले चक में सोमवार सुबह दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

सूत्रों के अनुसार फेसबुक पर फोटो डालने के कारण दोनों गुटों में रविवार को विवाद हुआ था। डीएसपी ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी नछत्तर सिंह, निशान सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह, गुरदेव सिंह और सुबा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

नर्सिंग की छात्रा की फेसबुक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
घटना हरियाणा के रोहतक की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बखेता निवासी युवती ने बताया कि वह बीए नर्सिंग की छात्रा है। दिल्ली के एक संस्थान से पढ़ाई कर रही है। उसका सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अकाउंट है।

छात्रा का आरोप है कि 20 और 25 नवंबर 2016 को गांव के ही सुमित और इंद्र ने उसकी फेसबुक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी की। आरोपियों ने कई बार छात्रा को ऑनलाइन ही परेशान किया। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हैरत की बात यह है कि जब एक आरोपी को पंचायत में माफी मांगने बुलाया गया तो वह यहां छात्रा और उसके परिवार को धमकी देकर फरार हो गया। 

फेक आईडी बनाकर गर्लफ्रेंड को मंगेतर को धमकी

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
जाली फेसबुक आईडी बनाकर एक युवक ने ऐसा काम कर दिया कि लड़की के होश उड़ गए और उसके मंगेतर को झटका लगा। घटना पंजाब के अबोहर की है। युवक ने जाली फेसबुक आईडी बनाकर अपनी कॉलेज सहपाठी के मंगेतर को रिश्ता तोड़ने की धमकी दे डाली। युवक ने पीड़िता के मंगेतर को चेतावनी दी कि वह इसके साथ रिश्ता तोड़ दे नहीं तो 6 जून को वह ऐसा कुछ करेगा जिसे दुनिया देखेगी।

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बारे में 21 मई को पंचायत भी हुई थी, जहां पर आरोपी समेत उसके परिजनों ने लड़की के मंगेतर पक्ष से माफी मांगते भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वह शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन

FB पर बेटी ने डाल दी ऐसी फोटो, देख पिता ने दे दी जान

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
बेटी की एक हरकत ने मां का सुहाग उजाड़ दिया। उसने फेसबुक पर ऐसी फोटो अपलोड कर दी कि देखकर पिता ने अपनी जान दे दी। घटना पंजाब के जालंधर की है। बेटी ने लव मैरिज कर ली और परिवार को पता तक नहीं चला। इस बीच घर में किसी ने फेसबुक पर उसकी शादी की तस्वीर देखी तो सबकी ज़िंदगी में तूफान आ गया।

बेटी की लव मैरिज की फोटो देखकर अवतार नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक पुत्र तीर्थ के रुप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

फेसबुक पर डाल दिया युवती का अश्लील फोटो

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के एक गांव के रहने वाले युवक को अंबाला की एक युवती की अश्लील तस्वीर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड कर दिया। इतना ही नहीं इस फोटो के साथ युवक ने इस युवती का नाम भी लिख दिया। युवती को किसी ने इस बारे में बताया। युवती ने फेसबुक पर इसे चेक किया तो फोटो देखा।

इस घटना के बाद युवती ने इस युवक से संपर्क किया और कहा कि वह फोटो को फेसबुक आईडी से हटाए। इस पर युवक ने पांच हजार रुपये की मांग रखी। युवती ने इस युवक को पांच हजार रुपये अंबाला आकर लेने को कहा। युवती ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। युवक अंबाला रुपये लेने के लिए पहुंचा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

फेसबुक पर दोस्ती फिर धमका कर किया दुराचार

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। लड़के ने युवती को दोस्ती के चक्कर में फंसाकर उसके साथ रेप किया। उसकी अश्लील फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल किया। जब युवती ने मना कर दिया, तो लड़के ने अश्लील फोटो उस युवती की बहन को भेज दी। बाद में आरोपी युवक के पिता और भाई ने भी युवती के परिवार वालों को धमकियां दी कि इंकार के गलत नतीजे होंगे।

इसके बाद गोपाल सिंह ने उनकी लड़की को अमृतसर बुलाया और वहां डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया। इसी बीच गोपाल ने लड़की के अश्लील फोटो भी खींच लिए। जिन्हें लेकर वह उनकी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। डरा-धमका कर उसके साथ लगातार रेप करता रहा। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। 

फेसबुक पर एनआरआई ने की दोस्ती प्यार सेक्स और फिर धोखा

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
एनआरआई से फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर चैटिंग के जरिए शादी के वायदे, लेकिन युवती को इसका खौफनाक अंजाम पांच वर्षों तक भुगतना पड़ा। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। शाहबाद निवासी पीड़िता का कहना है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान एनआरआई जब भी भारत आया उसने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। एनआरआई युवक ने उसके साथ शादी कर घर बसाने का वादा किया,

मगर मुकर गया। युवक ने शादी में अड़चन का कारण उसका अंतरजातीय होना बताया। शाहाबाद थाना के एसएचओ देवेंद्र कुमार ने लड़की के बयान पर न्यूजीलैंड वासी जतिंदर सिंह सरवारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अभी जांच चल रही है। 
 

FB फ्रेंड ने जीजा के साथ मिलकर युवती से किया दुष्कर्म

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
युवती के फेसबुक फ्रेंड ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके लिए उसने सोच समझकर साजिश रची। घटना हरियाणा के अंबाला सिटी की है। शहर के जंडली में एक महिला के घर काम करने वाली एक लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके जीजा के साथ चली गई। कुछ दिन बाद वह पंजाब के बठिंडा में बेसुध हालत में मिली।

प्राथमिक जांच में उसकी मकान मालकिन का पता मिला और उसे जानकारी दी गई। मामला जानकर वह लड़की को अंबाला ले आई और पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि सिरसा में नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला पुलिस ने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया और सामूहिक दुराचार का केस दर्ज कर लिया। 

लड़की को लेकर कर दी ऐसी पोस्ट, लोग करने लगे गंदे कमेंट

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime
युवक की शर्मनाक हरकत देखिए। उसने एक लड़की को लेकर फेसबुक पर ऐसी पोस्ट डाल दी कि उस पर देखते ही देखते गंदे गंदे कमेंट होने लगे। घटना हरियाणा के रोहतक की है। लड़की की मां ने पुलिस में उस लड़के के​ खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।लड़की के पिता बीएसएफ में अफसर हैं। हुआ यूं कि पड़ोस में रहने वाले लड़के राहुल ने उस लड़की का झूठा मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

साथ में उसके लिए एक वैलेंटाइन डे कार्ड पर पोस्ट किया। जब इस बारे में लड़की को पता चला तो उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट और आइटी एक्ट की धारा लगाकर केस दर्ज कर लिया। 

लड़की से पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर अपहरण 

facebook crime, facebook friend rape, facebook friend murder
facebook crime - फोटो : Independent
पंचकूला में एक नाबालिग को फेसबुक पर एक अनजान के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ा गया। उस शख्स ने पहले नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई तो रिलेशनशिप की ओर बढ़ती नजर आई। लेकिन मासूम को यह नहीं पता था कि संदिग्ध ने यह दोस्ती नाबालिग का अपहरण करने के उद्देश्य से की है। 16 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे नाबालिग अपनी बड़ी बहन के साथ टयूशन के लिए घर से निकली। रास्ते में उसने बड़ी बहन से कहा कि वह मार्केट से कुरकुरे खरीदने जा रही है। बड़ी बहन ट्यूशन पढ़ने चली गई ।

जबकि छोटी बहन सेक्टर 4 की मार्केट की ओर चली गई। बड़ी बहन को लगा कि छोटी बहन झूठ बोलकर वापस घर चली गई। लेकिन जब बड़ी बहन ट्यूशन से घर वापस घर लौटी तो मां- बाप ने उससे छोटी बेटी के बारे में पूछा। बड़ी बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। जब रात 9 बजे तक छोटी बेटी का कुछ पता नहीं चला तो मां बाप ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने यह मामला महिला पुलिस थाना ट्रांसफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed