फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Extortion demanded from Honeypreet main disciple of Dera Sirsa chief Gurmeet Singh in Sirsa

हनीप्रीत से मांगी 50 लाख की रंगदारी: डेरामुखी की मुख्य शिष्या को आई धमकी भरी कॉल, सिरसा पुलिस ने एक को धरा

Sun, 09 Apr 2023 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

हनीप्रीत की ओर से एसपी के नाम शिकायत भेजी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल के माध्यम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Extortion demanded from Honeypreet main disciple of Dera Sirsa chief Gurmeet Singh in Sirsa
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत सिंह की मुख्य शिष्या हनीप्रीत से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जांच के बाद ही पुलिस कोई खुलासा करेगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डेरामुखी की मुंह बोली बेटी और मुख्य शिष्या हनीप्रीत के पास फोन आया। हनीप्रीत से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


डेरामुखी ने हनीप्रीत को मुख्य शिष्या के तौर पर स्वीकार किया है और डेरामुखी ने हनीप्रीत को अपने परिवार पहचान पत्र में भी जगह दी है। डेरा का नियम है कि केवल मुख्य शिष्या को ही गुरु गद्दी सौंपी जाएगी,  परिवार के किसी सदस्य को नहीं। ऐसे में हनीप्रीत की महत्वपूर्ण भूमिका डेरा में रहती है। अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
हनीप्रीत की ओर से एसपी के नाम शिकायत भेजी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल के माध्यम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और जान से मारने की धमकी दी है। नवनियुक्त एसपी उदय सिंह मीणा ने तुरंत प्रभाव से जांच के आदेश दिए। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने शनिवार रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। इसमें पूरे मामले का खुलासा होगा।

आरोप को बताया जा रहा षड़यंत्र,  सोशल मीडिया पर चर्चा
हनीप्रीत की ओर से लगाई गई रंगदारी की शिकायत मामले को षड़यंत्र बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा चल रही है। डेरा की गतिविधियों की खिलाफत को लेकर एक सोशल मीडिया पेज एक्टिव है। पर संदेश जारी किया गया है कि हनीप्रीत का एटम बम निकला फुस्स.....। अब इसकी विस्तृत चर्चा रात्रि सवा 8 बजे के बाद किए जाने की बात कही गई है।


शिकायत आई थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है : एसपी
इसकी शिकायत आई थी। एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूरे मामले का खुलासा जल्द ही करेंगे। -उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed