फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   time limit Extended for registration in PGI Chandigarh Tele Consultation

पीजीआई चंडीगढ़ ने टेली कंसल्टेशन में पंजीकरण के लिए बढ़ाई समय सीमा, उठाएं फायदा

Wed, 01 Jul 2020 11:59 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Jul 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
time limit Extended for registration in PGI Chandigarh Tele Consultation
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ पीजीआई में संचालित टेली कंसल्टेशन सर्विस में पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। टेली कंसल्टेशन में बढ़ते दबाव को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने पंजीकरण की समय सीमा एक घंटे से बढ़ाकर डेढ़ घंटे कर दी है। अब सुबह 8 बजे से 9 बजे की बजाय 9.30 बजे तक फोन के जरिए मरीजों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी बंद होने के कारण टेली कंसल्टेशन पर आने वाली कॉल की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीजों की कॉल न लगने की शिकायत भी बढ़ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार से फिलहाल पंजीकरण की समय सीमा को आधे घंटे औैर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही ओपीडी की अलग-अलग यूनिटों के लिए जारी किए गए फोन कॉल की लाइन भी बढ़ा दी गई है। अब 12 की बजाय 16 फोन लाइनों पर मरीजों के कॉल अटेंड किए जा रहे हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि एक-एक कॉल को पूरा करने में दो से तीन मिनट का समय लगता है क्योंकि उस दौरान उस मरीज की पूरी डिटेल भरी जाती है। पंजीकरण की समय सीमा और फोन लाइन बढ़ा देने से अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए यहां करें फोन
यूनिट टेलीफोन नंबर
न्यू ओपीडी 0172-2755991
एडवांस आई सेंटर 0172-2755992
एडवांस कार्डियक सेंटर 0172-2755993
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0172-2755994
ओरल हेल्थ सेंटर 0172-2755995
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed