{"_id":"5efb96468ebc3e42da4d32b9","slug":"extended-time-limit-for-registration-in-pgi-tele-consultation-chandigarh-news-pkl379826644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चंडीगढ़ ने टेली कंसल्टेशन में पंजीकरण के लिए बढ़ाई समय सीमा, उठाएं फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई चंडीगढ़ ने टेली कंसल्टेशन में पंजीकरण के लिए बढ़ाई समय सीमा, उठाएं फायदा
Wed, 01 Jul 2020 11:59 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई में संचालित टेली कंसल्टेशन सर्विस में पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। टेली कंसल्टेशन में बढ़ते दबाव को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने पंजीकरण की समय सीमा एक घंटे से बढ़ाकर डेढ़ घंटे कर दी है। अब सुबह 8 बजे से 9 बजे की बजाय 9.30 बजे तक फोन के जरिए मरीजों का पंजीकरण होगा।
पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी बंद होने के कारण टेली कंसल्टेशन पर आने वाली कॉल की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीजों की कॉल न लगने की शिकायत भी बढ़ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार से फिलहाल पंजीकरण की समय सीमा को आधे घंटे औैर बढ़ा दिया गया है।
साथ ही ओपीडी की अलग-अलग यूनिटों के लिए जारी किए गए फोन कॉल की लाइन भी बढ़ा दी गई है। अब 12 की बजाय 16 फोन लाइनों पर मरीजों के कॉल अटेंड किए जा रहे हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि एक-एक कॉल को पूरा करने में दो से तीन मिनट का समय लगता है क्योंकि उस दौरान उस मरीज की पूरी डिटेल भरी जाती है। पंजीकरण की समय सीमा और फोन लाइन बढ़ा देने से अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए यहां करें फोन
यूनिट टेलीफोन नंबर
न्यू ओपीडी 0172-2755991
एडवांस आई सेंटर 0172-2755992
एडवांस कार्डियक सेंटर 0172-2755993
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0172-2755994
ओरल हेल्थ सेंटर 0172-2755995