फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Explain the benefits of agricultural laws to farmers: Anurag Thakur

कृषि कानूनों से होने वाले लाभ, किसानों को समझाएं: अनुराग ठाकुर

Sun, 18 Oct 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of agricultural laws to farmers: Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले भाजयुमो पदाधिकारी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। भाजयुमो चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा की अगुवाई में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास स्थान पर भेंट की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से लोगों से जनसंपर्क के साथ-साथ समाज के बुद्धिजीवियों को जोड़कर और अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न विषयों पर शोध करने की बात कही। इसके अलावा पंजाब में किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर भी चर्चा की। अनुराग ठाकुर ने बताया कि जो कृषि कानून पास किए गए हैं, उनके माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि वह कृषि कानूनों से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जागरूक करें। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने अपनी टीम की ओर से अनुराग ठाकुर को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह, अभिनव शर्मा, वरिंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश झा, जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव कमल शर्मा, रॉबिन राणा, शानू दुबे, कॉलेज इंचार्ज साहिल चौधरी, मीडिया सह-इंचार्ज दीपक कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश राणा, निखिल कुमार व जिला अध्यक्ष अनंत चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed