फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expenditure Record by Election Candidates

आज पता चलेगा, किसने और कितना खर्चा किया

Wed, 09 Apr 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Expenditure Record by Election Candidates
यूटी गेस्ट हाउस में मंगलवार को छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने खर्च का हिसाब दिया। मंगलवार से उम्मीदवारों के खर्च के तीसरे और अंतिम राउंड की इंस्पेक्शन शुरू हुई है।
विज्ञापन


आज कांग्रेस, भाजपा, आप, बसपा सहित अन्य उम्मीदवार अपने खर्च का हिसाब देंगे। मंगलवार को जिन उम्मीदवारों ने अपने खर्च का हिसाब दिया उनमें रमेश चंद, जसमेर सिंह, अजय सिंगला, पवन कुमार शर्मा, अमरजीत कौर और शमशेर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


रमेश चंद ने चुनाव पर 59, 140 रुपये, जसमेर सिंह ने 27, 100 रुपये, अजय सिंगला ने 67, 818 रुपये, पवन शर्मा ने 69, 583 रुपये, अमरजीत कौर ने 68, 433 रुपये और शमशेर सिंह ने 45, 622 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खर्च में उम्मीदवार की ओर से दी गई 25 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि भी शामिल है। ऐसे में सबसे कम खर्च जसमेर सिंह का है जिन्होंने प्रचार पर सिर्फ 2100 ही खर्च किए हैं। 

 यूटी गेस्ट हाउस में उम्मीदवारों के खर्च के दूसरे राउंड का इंस्पेक्शन 2 से 4 अप्रैल तक हुआ था। 1 अप्रैल तक जहां पवन बंसल ने लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे, वहीं किरण खेर ने लगभग 8 लाख, जन्नत जहां ने लगभग 6 लाख और गुल पनाग ने लगभग 7.50 लाख रुपये प्रचार पर खर्च किए थे।

ध्यान रहे कि पहले राउंड के इंस्पेक्शन के बाद चुनाव विभाग ने भाजपा सहित पांच उम्मीदवारों को नोटिस भेजे थे। जिस फॉरमेट में उन्हें खर्च का हिसाब रखने के निर्देश दिए थे, उस तरह से उन्होंने खर्च का हिसाब-किताब नहीं रखा था। दूसरे राउंड के इंस्पेक्शन के दौरान यह देखा गया कि उम्मीदवारों ने अपना हिसाब किताब ठीक से रखना शुरू कर दिया है।

चुनाव विभाग की ओर से नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक श्रुति अग्निहोत्री सभी उम्मीदवारों के चुनाव संबंधी खर्च का इंस्पेक्शन कर रही हैं। पहला इंस्पेक्शन 28 से 30 मार्च को हुआ था। पहली बार चुनाव विभाग शेडो रजिस्टर मेंटेन कर रहा है।


इसमें चुनाव विभाग खुद भी हर उम्मीदवार के खर्च का हिसाब रख रहा है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं जो कि उम्मीदवारों के प्रचार पर नजर रख रही हैं। शैडो रजिस्टर और उम्मीदवार की ओर से मेंटेन रजिस्टर का मिलान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed