फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   expectations from the budget, will meet the public what these dreams

नोटबंदी के बाद बजट से कई उम्मीदें, क्या पूरा होंगे जनता के ये सपने

Wed, 01 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
expectations from the budget, will meet the public what these dreams
बजट 2017-18

बुधवार को पेश होने जा रहे केंद्रीय आम बजट से एक ओर जहां गृहणियां और आम आदमी रोजाना की जरूरत वाले सामान सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठी हैं, वहीं एक्सपर्ट के अनुसार सरकार को इस साल जीएसटी लागू करना है तो सर्विस टैक्स बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन


वहीं सरकार का फोकस इस बार के बजट में डिजिटलाइजेशन पर रहेगा। सरकार कैशलेस पेमेंट बढ़ाने के लिए लोगों को इसमें राहत दे सकती है। नोटबंदी के बाद आम जनता को केंद्रीय सरकार से आम बजट को लेकर कई उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से आम आदमी घबराया हुआ है कि सरकार इस बार जाने क्या महंगा कर दे।  नौकरी पेशा लोग खासकर निजी सेक्टर के कर्मचारी जहां सरकार से टैक्स न बढ़ाने की अपेक्षा कर रहे हैं, वहीं सरकारी और निजी कर्मचारी टैक्स में छूट की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाने के कयास लगाए बैठे हैं। वहीं इंडस्ट्री को भी नोटबंदी के बाद से धीमे पड़े व्यापार को रफ्तार देने के लिए सरकार से राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

expectations from the budget, will meet the public what these dreams
अरुण जेटली - फोटो : self
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इस बार के बजट में सरकार का फोकस डिजिटल इंडिया पर होगा। सरकार का मकसद कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। इसके अलावा सरकार गरीब आदमी के लिए उसके अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए सस्ती हाउसिंग स्कीम भी ला सकती है, नहीं तो हाउस लोन के रेट कम कर सकती है।  - एके सूद, चाटर्ड अकांउटेंट

इनकम टैक्स स्लैब बढ़ा सकती है। सस्ती हाउसिंग स्कीम के लिए सरकार नई योजना ला सकती है। उम्मीद है 50 लाख रुपये तक का हाउस लोन सस्ता कर सकती है। इस साल जीएसटी लागू होना है तो सर्विस टैक्स में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं कैश डिपॉजिट और विड्राल पर बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स (चार्ज) लगा सकती है ताकि लोग कैशलेस पेमेंट और डिजिटलाइजेशन पर जोर दें। वहीं प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल अधिक हो इसके लिए चार्ज या तो समाप्त कर सकती है या फिर इसे कम कर सकती है।   - रोहित बैक्टर, चाटर्ड अकांउटेंट 

क्या कहतीं हैं गृहणियां
नोटबंदी के बाद से आम आदमी की रसोई पर काफी असर पड़ा है। इस साल के बजट में सरकार से उम्मीद है कि वह आम आदमी से जुड़ी रोजमर्रा के जरूरत की वस्तुओं को सस्ता करे। गरीब आदमी पर टैक्स का बोझ न डाले। - हेमलता, निवासी सेक्टर-27

रोजाना की जरूरत के सामान के अलावा बच्चों की शिक्षा पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। हायर एजुकेशन बहुत महंगी होती जा रही है। सरकार को शिक्षण संस्थान पर कंट्रोल के लिए कुछ नीति निर्धारित करनी चाहिए। - शशि तोमर, निवासी सेक्टर-41   

इंडस्ट्री को भी उम्मीदें

expectations from the budget, will meet the public what these dreams
pm modi - फोटो : pti

इंडस्ट्री को भी उम्मीदें
नोटबंदी के बाद से उद्योग जगत पर काफी नकारात्मक असर पड़ा है। सरकार से बजट में इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। पहले ही जीडीपी नीचे जा रही है, ऐसे में इंडस्ट्री को कुछ बेनिफिट मिलेगा तभी इसकी भरपाई हो सकेगी। नियमों में भी रिलैक्शेसन मिलेगा तो फायदा हो सकता है। लोन सस्ते होंगे तो भी इसका अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सकता है। - चंदर वर्मा, इंडस्ट्रियलिस्ट

आम बजट में स्टार्टअप को लाभ या यू कहें कि राहत मिलने की उम्मीद है। इंडस्ट्री धीमी गति से ग्रो कर रही है, यह तेजी से बढ़ सके तो सरकार का भी रिवेन्यू बढ़ेगा। एसएमई बड़ी इंडस्ट्री से बराबरी कर सके इसके लिए सरकार से उन्हें राहत की उम्मीद की जा सकती है।  - रूपिंदर सिंह, इंडस्ट्रियलिस्ट 

वर्तमान इनकम टैक्स स्लैब
- 2.5 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 2.5 लाख से 5 लाख तक 10 प्रतिशत
- 5 लाख से 10 लाख तक 20 प्रतिशत
- 10 लाख से ऊपर 30 प्रतिशत
(नोट- अगर आपकी इनकम 2.70 लाख रुपये सालाना है तो 2000 रुपये बनने वाला टैक्स सरकार की ओर से माफ है।)
सीनियर सिटीजन के लिए
- 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 3 लाख से 5 लाख तक 10 प्रतिशत
- 5 लाख से 10 लाख तक 20 प्रतिशत
- 10 लाख से ऊपर 30 प्रतिशत
सुपर सीनियर सिटीजन के लिए (80 वर्ष और उससे अधिक)
- 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- 5 लाख से 10 लाख तक 20 प्रतिशत
- 10 लाख से ऊपर 30 प्रतिशत  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed