{"_id":"24440153547c0c2a4462dc081f4cfa8b","slug":"exhibition-of-40-artists-from-all-over-india-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 40 कलाकारों की एग्जीबिशन 22 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 40 कलाकारों की एग्जीबिशन 22 जुलाई से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jul 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के 40 विख्यात कलाकारों की कला के बेजोड़ नमूने 22 जुलाई से सिटी में प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ललित कला अकादमी दिल्ली के सहयोग से चंडीगढ़ ललित कला अकादमी सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में 22 जुलाई से आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव 22 जुलाई शाम को करेंगे। 26 जुलाई तक चलने वाली एग्जीबिशन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। एग्जीबिशन में सिटी के आर्ट लवर्स को कला जगत के महान कलाकारों का दुर्लभ वर्क देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में यह पहली बार होगा जब देश के इतने बड़े सारे महान कलाकारों की कृतियां एक साथ एक छत के नीचे प्रदर्शित होंगी।
इनमें मुख्य रूप से तयेब मेहता, एफएन सोउजा, भूपेन खाखकर, अर्पिता सिंह, राम कुमार, एनएस बेंद्रे, नसरीन मोहम्मदी, धनराज भगत, जगमोहन चोपड़ा, अनुपम सूद, लतिका काट, केजी सुब्रमण्यम सहित नामी कलाकारों की कृतियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
इस एग्जीबिशन का आयोजन एम रामचंद्रन की ओर से विख्यात कार्टूनिस्ट, लेखक, समीक्षक एमवी देवन की याद में किया जा रहा है।