फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise department check the stock of many distilleries

पंजाब सरकार ने बढ़ाई हलचल, डिस्टलरियों का स्टाक खंगाला, 73 इंस्पेक्टरों का तबादला

Sun, 24 May 2020 02:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 May 2020 02:09 PM IST
सार

  • कई डिस्टलरी के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी, स्टाक किया सील
  • राणा गुरजीत की डिस्टलरी के इंस्पेक्टर समेत 73 का तबादला

विज्ञापन
Excise department check the stock of many distilleries
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आबकारी नीति को लेकर पंजाब में गरमाई सियासत के बीच राज्य सरकार की हलचल तेज हो गई है। आबकारी व कराधान विभाग ने राज्य की डिस्टिलरी में मौजूद स्टाक की जांच शुरू कर दी है और 73 आबकारी इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। विभाग के नए प्रिंसिपल सेक्रेटरी ए. वेणु प्रसाद ने राज्य में शराब की बिक्री को लेकर गड़बड़ी के मामले खंगालने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि हाल ही में मुख्य सचिव और मंत्रियों के बीच विवाद होने के बाद पंजाब सरकार ने मुख्य सचिव से उक्त ओहदा वापस लेकर सौंपा था 

विज्ञापन


उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि कोई भी कोताही न बरती जाए और न ही कोताही करने वाले को बख्शा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। विभिन्न डिस्टिलरीज में मौजूद स्टाक की जांच की गई है। कई जगह स्टाक के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके चलते वहां स्टाक सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चरित्र पर शक में दो चचेरी बहनों को सरेराह काट डाला, ट्रैक्टर से टकराकर आरोपी भाई की भी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डिस्टिलरी में स्टाक की जांच की उक्त मुहिम के तहत कांग्रेस के सीनियर नेता राणा गुरजीत सिंह की डिस्टलरी की भी जांच की गई है। हालांकि विभाग ने इसके संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है लेकिन पता चला है कि जिन 73 एक्साइज इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं, उनमें राणा गुरजीत की डिस्टलरी में तैनात इंस्पेक्टर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed