{"_id":"63124b7f1c0aa84bdf174763","slug":"excise-department-caught-large-quantity-of-illegal-liquor-in-sutlej-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: ड्रोन से 27 किमी तक का इलाका खंगाला, सतलुज नदी में 1.45 लाख लीटर लाहन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: ड्रोन से 27 किमी तक का इलाका खंगाला, सतलुज नदी में 1.45 लाख लीटर लाहन पकड़ा
Sat, 03 Sep 2022 12:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:02 AM IST
सार
आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि मंत्री हरपाल चीमा के निर्देश पर सतलुज नदी पर गैर कानूनी तरीके से शराब बनाने पर रोक लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सुबह पांच बजे ही बड़ी तलाशी मुहिम चला दी।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा लाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतलुज नदी किनारे अवैध शराब बनाने के कारोबार का आबकारी विभाग ने एक अलग ही तरीके से भंडाफोड़ किया है। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह सतलुज नदी किनारे करीब 27 किलोमीटर तक ड्रोन के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर से एक लाख 45 हजार लीटर लाहन के साथ अवैध भट्टियां भी पकड़ीं। इतनी बड़ी तादाद में लाहन मिलने के बाद आबकारी विभाग के मंत्री हरपाल चीमा ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने नदी में उतरकर लाहन को नष्ट भी कर दिया है। पंजाब में बढ़ रहे नशे और शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए आप की सरकार ने मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत एक अलग तरीके से शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि मंत्री हरपाल चीमा के निर्देश पर सतलुज नदी पर गैर कानूनी तरीके से शराब बनाने पर रोक लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सुबह पांच बजे ही बड़ी तलाशी मुहिम चला दी।
विज्ञापन
तलाशी मुहिम के तहत शहर के गांव भोलेवाल, जदीद, भोडे, तलवण, राजापुर, भागिया, खैहरा बेट, ऊच्चा पिंग धंगेड़ा, भूंदड़ी, संगोवाल, म्यूवाल गोरसिया, हाकमराए बेट, बागिया और बुर्ज के लगभग 27 किलोमीटर इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। विभाग की टीम ने करीब 18 अवैध भट्टियां भी पकड़ी हैं। इसके अलावा भट्टी जलाने में इस्तेमाल होने वाली आठ क्विंटल लक्कड़, छह बड़े लोहे के ड्रम और दो बर्तन और तीन पाइप जब्त किए हैं। हालांकि आबकारी विभाग की टीम ने लाहन, लक्कड़ और अन्य चीजें नष्ट कर दी हैं।
विज्ञापन