फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examinations started in PU, many students of evening department did not get roll number

Chandigarh News: पीयू में परीक्षाएं शुरू, इवनिंग विभाग के कई विद्यार्थियों को नहीं मिला रोल नंबर

Wed, 03 May 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Examinations started in PU, many students of evening department did not get roll number
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में मई सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। लेकिन इवनिंग विभाग के बहुत से छात्रों को अभी तक रोल नंबर ही नहीं मिला है। इसको लेकर छात्र दो दिन से वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन पीयू प्रशासन रोल नंबर भी जारी नहीं कर रहा है और न ही परेशान हो रहे छात्रों की मांगें सुनी जा रही हैं।
विज्ञापन


वीसी दफ्तर के बाहर इवनिंग विभाग के छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में विभाग के विभिन्न कोर्स के छात्र धरने पर बैठे हैं। इसको लेकर छात्र पीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। छात्रों का कहना है कि इवनिंग विभाग की कार्यप्रणाली बहुत खराब है। विभाग की ओर से उपस्थिति को लेकर कोई ऑनलाइन पोर्टल नहीं बनाया गया है जहां छात्रों को हर माह अपनी उपस्थिति की जानकारी मिलती रहे कि उनके कितने लेक्चर कम हैं। वहीं परीक्षा के मौके पर छात्रों को पता चल रहा है कि उन्हें रोल नंबर नहीं जारी किया जाएगा, क्योंकि उनकी उपस्थिति कम है। सेमेस्टर खत्म होने के बाद छात्र अपनी उपस्थिति कैसे पूरी कर सकता है। वहीं बहुत से विद्यार्थियों ने उपस्थिति के स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि के कागजात जमा करवा दिए हैं। इन्हें मंजूरी देने में देरी की जा रही है। छात्रों का कहना है कि विभाग के क्लर्क स्टाफ की ओर से छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। छात्रों से बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं। छात्रों को हर काम के लिए सिफारिशें लगानी पड़ती हैं।
विज्ञापन



छात्रों को रोल नंबर जल्द जारी करे प्रशासन
छात्रसंघ (सुबह) की ओर से इवनिंग विभाग के छात्रों को पूरा समर्थन दिया जाता है। परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पीयू प्रशासन को छात्रों को प्रताड़ित करने की बजाय उनके भविष्य को देखते हुए रोल नंबर जारी करने चाहिए। - हर्षदीप सिंह बाठ, उपाध्यक्ष, छात्रसंघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed