फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examinations for MA Mass Communication, Environmental Education, PG Diploma courses from May 14

Chandigarh News: एमए मास कम्युनिकेशन, पर्यावरण शिक्षा, पीजी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाएं 14 मई से

Sun, 10 May 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Examinations for MA Mass Communication, Environmental Education, PG Diploma courses from May 14
कुुुरुक्षेत्र/पंचकूला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार एमए मास कम्युनिकेशन, एमए पर्यावरण शिक्षा और संबंधित पीजी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाएं 14 मई 2026 से शुरू होकर 1 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

एमए मास कम्युनिकेशन पार्ट-वन/पीजीडीजेएमसी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी, जिसमें प्रोसेस एंड प्रैक्टिस ऑफ कम्युनिकेशन पेपर होगा। इसके बाद 16 मई को प्रिंट मीडिया, 18 मई को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 21 मई को रिपोर्टिंग और 25 मई को एडवरटाइजिंग का पेपर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


एमए मास कम्युनिकेशन पार्ट-टू की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होकर 1 जून 2026 तक चलेंगी। इसमें 20 मई को एडिटिंग 22 मई को मीडिया रिसर्च, 28 मई को डेवलपमेंट कम्युनिकेशन, 30 मई को पब्लिक रिलेशंस और 1 जून को मीडिया प्रोडक्शन का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एमए एनवायरनमेंटल एजुकेशन पार्ट-वन और पीजी डिप्लोमा इन एनवायरनमेंटल एजुकेशन की परीक्षाएं भी 14 मई से शुरू होकर 21 मई तक आयोजित की जाएंगी। इसमें 14 मई को बेसिक कॉन्सेप्ट्स ऑफ इकोलॉजी, 16 मई को पॉपुलेशन एंड कम्युनिटी इकोलॉजी, 18 मई को एनवायरनमेंटल पॉल्यूशन एंड सोर्सेज ऑफ एनर्जी और 21 मई को मेजर नेशनल एंड ग्लोबल एनवायरनमेंट इश्यूज का पेपर होगा।

एमए पर्यावरण शिक्षा पार्ट-टू की परीक्षाएं 22 मई से 30 मई 2026 तक होंगी, जिनमें एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट्स एंड एजुकेशन, नेचुरल रिसोर्सेज, वाइल्डलाइफ एंड कंजर्वेशन तथा वॉटर रिसोर्सेज एंड मैनेजमेंट जैसे पेपर शामिल हैं।


सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर समय पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed