फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Examination of IX and XI in Chandigarh halted from 12

चंडीगढ़ में नौवीं और ग्यारहवीं की रुकी हुई परीक्षा 12 से

Tue, 06 Apr 2021 11:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Examination of IX and XI in Chandigarh halted from 12
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा सचिव एसएस गिल ने मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थान 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे, लेकिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संस्थान आना होगा। इसके अलावा जरूरी शैक्षणिक गतिविधियां जैसे विद्यार्थियों की परीक्षा, प्रैक्टिकल आदि सब 12 से 23 अप्रैल के मध्य पूरी करवानी होगी। जरूरत पड़ने पर संस्थान इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक खत्म कर सकता है। इस आदेश के बाद नौवीं और ग्यारहवीं की बीच में छूटी परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। परीक्षा ऑफलाइन ही आयोजित होंगी। परीक्षा के लिए एक कमरे में 15 से ज्यादा विद्यार्थी नहीं बैठाए जाएंगे। परीक्षा देने आने वाले छात्रों को मास्क लगाने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नौवीं-ग्यारहवीं की परीक्षा बीच में रह गई थी, कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड भी पूरे नहीं हुए थे। ऐसे में स्कूल कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को बुलाकर परीक्षा आयोजित कर सकता है। स्कूल में सामाजिक दूरी और व्यवस्था को देखते हुए स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा का शेड्यूल तैयार करेंगे। स्कूल जरूरत पड़ने पर परीक्षा दो शिफ्ट में भी आयोजित कर सकते हैं। स्कूल, कॉलेजों या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ऑफलाइन कक्षा या गैरजरूरी शैक्षणिक गतिविधियों पर अगले आदेशों तक रोक रहेगी। विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्ति के बाद अगले सेशन को लेकर फैसला लिया जाएगा। बता दें कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 23 मार्च को स्कूल बंद कर दिए गए थे, जिसके कारण विद्यार्थियों की परीक्षा और प्रैक्टिकल बीच में ही रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed