{"_id":"6155b0468ebc3e624f62d45b","slug":"ex-mp-sardar-virender-singh-bajwa-join-shiromani-akali-dal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका: राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सांसद ने थामा अकाली दल का दामन, सुखबीर बादल खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका: राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सांसद ने थामा अकाली दल का दामन, सुखबीर बादल खुश
Thu, 30 Sep 2021 06:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:21 PM IST
सार
पंजाब में कांग्रेस अभी अपने अंदरूनी संकट से उबर भी नहीं पाई कि उसे एक और बड़ा झटका लग गया है। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीतिक संकट के बीच पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने की बात कह दी है तो वहीं पूर्व सांसद सरदार वीरेंदर सिंह बाजवा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बाजवा ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल का दामन थम लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूर्व सांसद सरदार वीरेंदर सिंह बाजवा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस में शामिल हो गई थी। आज वे शिरोमणि अकाली दल में लौट आए हैं। मैं बहुत खुश हूं। वे किन्हीं कारणों से चले गए थे लेकिन आज उन्होंने 'घर वापसी' की। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में
केजरीवाल पर सुखबीर बादल का निशाना
सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज (पंजाब के लिए) अपनी दूसरी गारंटी की घोषणा की। मुझे यह हास्यास्पद लगता है कि वह पंजाब आते हैं और कहते हैं कि ये दिल्ली के सीएम की गारंटी हैं। क्या यहां आम आदमी पार्टी में कोई नेता नहीं बचा है, जो कह सके कि वे पंजाबी हैं, पंजाब में रहते हैं और यह उनकी गारंटी है।