फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex MP Sardar Virender Singh Bajwa join Shiromani Akali Dal today

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका: राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सांसद ने थामा अकाली दल का दामन, सुखबीर बादल खुश

Thu, 30 Sep 2021 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Sep 2021 06:21 PM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस अभी अपने अंदरूनी संकट से उबर भी नहीं पाई कि उसे एक और बड़ा झटका लग गया है। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन
Ex MP Sardar Virender Singh Bajwa join Shiromani Akali Dal today
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजनीतिक संकट के बीच पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ने की बात कह दी है तो वहीं पूर्व सांसद सरदार वीरेंदर सिंह बाजवा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बाजवा ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल का दामन थम लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूर्व सांसद सरदार वीरेंदर सिंह बाजवा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस में शामिल हो गई थी। आज वे शिरोमणि अकाली दल में लौट आए हैं। मैं बहुत खुश हूं। वे किन्हीं कारणों से चले गए थे लेकिन आज उन्होंने 'घर वापसी' की। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में

केजरीवाल पर सुखबीर बादल का निशाना
सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज (पंजाब के लिए) अपनी दूसरी गारंटी की घोषणा की। मुझे यह हास्यास्पद लगता है कि वह पंजाब आते हैं और कहते हैं कि ये दिल्ली के सीएम की गारंटी हैं। क्या यहां आम आदमी पार्टी में कोई नेता नहीं बचा है, जो कह सके कि वे पंजाबी हैं, पंजाब में रहते हैं और यह उनकी गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed