{"_id":"5d697ed98ebc3e93ca6f674d","slug":"ex-employ-beating-chandigarh-news-pkl3491083157","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर एंड ट्रवेल के संचालक ने कर्मचारी का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूर एंड ट्रवेल के संचालक ने कर्मचारी का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक ने अपने पूर्व कर्मचारी की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। वारदात दड़वा की है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसे जीएमसीएच-32 पहुुंचाया गया, जहां उसके सिर में 7 टांके लगे। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने पांडे टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक ब्रिजेश पांडे, कमलेश पांडे और उसके यहां काम करने वाले ड्राइवर रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार संजय चौधरी कुछ समय पहले कमलेश पांडे के साथ काम करता था और रेलवे स्टेशन पर आनी वाली सवारियों को उनके आफिस में ग्राहक के तौर पर लेकर आता था, लेकिन कुछ दिन पहले संजय काम छोड़ कर दूसरे टूर एंड ट्रेवल वाले के साथ काम करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर कमलेश, संजय से बेहद नाराज था। नाराजगी के चलते कमलेश ने संजय को मंगलवार शाम अपने दफ्तर बुलाया। संजय दफ्तर पहुंचा तो कमलेश और उसके भाई ब्रिजेश ने अपने एक कर्मचारी रिंकू के साथ मिलकर उसकी धुनाई शुरू कर दी। तीनों ने संजय को इस कदर पीटा कि उसका सिर फूट गया। पुलिस ने संजय का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयानों के आधार पर कमलेश पांडे, ब्रिजेश पांडे और रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।